बलिया में हादसा : नहाने गया युवक गंगा नदी में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम

UPT | मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़

May 17, 2024 17:56

दोकटी थाना अंतर्गत लालगंज क्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट पर एक ही परिवार के तीन युवक नदी में नहाने पहुंचे। इनमें से एक युवक शुक्रवार को...

Ballia News (Akhilanand Tiwari) : दोकटी थाना अंतर्गत लालगंज क्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट पर एक ही परिवार के तीन युवक नदी में नहाने पहुंचे। इनमें से एक युवक शुक्रवार को गंगा नदी में डूब गया। सूचना पर दोकटी थाने की पुलिस मदन पटेल गंगा घाट पर पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन शुरू की। कुछ घंटे बाद युवक के शव को बरामद कर लिया गया।

डिब्बा का ढक्कन खुलते ही गहरे पानी में डूबा युवक
जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी 18 वर्षीय पिंटू शर्मा पुत्र संतोष शर्मा अपने घर के ही विशाल शर्मा पुत्र बीरबहादुर शर्मा, प्रदीप शर्मा पुत्र राज कुमार शर्मा, राज पुत्र लालजी शर्मा के साथ शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए शिवपुर घाट पहुंचे थे। पिंटू पांच लीटर वाला प्लास्टिक का डब्बा भी साथ लाया था। वह उसके सहारे तैरने के लिए नदी में कूद गया। वह तैरते-तैरते गहरे पानी में चला गया। तभी बंद डिब्बा का ढक्कन अचानक दबाव पड़ने से खुल गया और डिब्बा में पानी भर गया। जिससे वह भी डूबने लगा। साथ नहाने आए युवकों ने चिल्लाना शुरू किया। जबतक कुछ लोग पहुंचते तब तक युवक डूब गया था।

मल्लाहों की मशक्कत के बाद युवक का शव जाल में फंसा
आनन-फानन में इसकी सूचना थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल को दी गई। मौके पर पहुंचकर गोताखोरों व स्थानीय मल्लाहों से जाल मंगाकर शव को खोजने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे भर खोजबीन के बाद शव जाल में फंस गया। उसे बाहर निकाला गया। मृतक के पिता संतोष शर्मा की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Also Read