बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर....
Oct 07, 2024 18:10
बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर....
Ballia News : हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि गाजीपुर जिले के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल में काफी समय से रहकर पढ़ती है। ननिहाल में पास के गांव का एक परिचित लड़का अक्सर उसके घर आता जाता था। इसी बीच वह किशोरी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दो माह पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब किशोरी की मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने आरोपी के परिजनों को घटना से अवगत कराया। लेकिन परिजनों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे।
पीड़िता की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
इसके बाद पीड़िता की मां ने 13 अगस्त 2024 को हल्दी थाने में तहरीर दिया। लेकिन पुलिस मुकदमा करने के बजाय पंचायत करने में जुटी रही। लेकिन मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। अंततः पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।