Ballia News : बलिया रेलवे स्टेशन के गुंबद का छज्जा ध्वस्त, सुरक्षा पर सवाल और भ्रष्टाचार के आरोप

UPT | बलिया रेलवे स्टेशन के गुंबज का ध्वस्त छज्जा

Sep 26, 2024 23:44

अमृत महोत्सव के तहत बलिया रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। इस बीच गुरुवार को नव निर्मित बलिया रेलवे स्टेशन के गुंबद का छज्जा एकाएक ध्वस्त हो गया। इससे रेल विभाग में खलबली मची हुई है। अधिकारी जहां घटना के तह में जाना चाहते हैं, वहीं कार्य करने वाले लोग इसे से छुपाने में लगे हैं।

Ballia News : बलिया रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। गुरुवार को नव निर्मित बलिया रेलवे स्टेशन के गुंबद का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे रेलवे प्रशासन और निर्माण से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। इस घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा और सुंदरीकरण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

नव निर्मित गुंबद का छज्जा अचानक से ध्वस्त
अमृत महोत्सव के तहत बलिया रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस करने और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इस परियोजना के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के ऊपर बनाए गए नव निर्मित गुंबद का छज्जा अचानक से ध्वस्त हो गया। छज्जा गिरने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद इस घटना को छुपाने के प्रयास भी किए जाने लगे हैं।



लोगों ने उठाए सवाल
स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। लोगों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों की लागत से चल रही इस परियोजना में आखिर कैसे इतनी बड़ी चूक हो सकती है? क्या सुंदरीकरण के काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है? इस घटना ने स्टेशन के सुंदरीकरण में भ्रष्टाचार की संभावना को भी उजागर किया है।

रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक महत्व
बलिया का रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक महत्व का है, और इसका सुंदरीकरण कार्य पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था। लेकिन इस घटना ने न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी चिंता बढ़ा दी है। रेलवे अधिकारी अब इस घटना की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि छज्जा क्यों गिरा। कुछ लोगों का मानना है कि गुंबद का छज्जा पुराना था, और उस पर टाइल्स लगाने से वजन बढ़ गया, जिसके कारण यह ध्वस्त हो गया।

Also Read