बलिया न्यूज : बागीचे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 04, 2024 20:00

मनियर थाने के फतेहपुर पीलूई गांव के घर के बाहर बने एक बागीचे में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली...

Ballia News (Akhilanand Tiwari) : मनियर थाने के फतेहपुर पीलूई गांव के घर के बाहर बने एक बागीचे में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

घर से बाहर बगीचे में लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार, बलिया के मनियर थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर पीलूई गांव निवासी 18 वर्षीय गंगासागर राजभर पुत्र शिवजी राजभर ने शुक्रवार की रात किसी समय घर से बाहर बागीचे में जाकर पेड़ की डाली में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक को फंदे पर झूलते देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था
बताया गया है कि मृतक युवक अपने पांच भाईयों में सबसे छोटा था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। फिलहाल अभी यह पता नही चल सका है कि युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की है। पुलिस मामले जांच करने में जुटी है।

Also Read