बदायूं डबल मर्डर केस : आरोपी जावेद को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा जेल

UPT | जावेद को कोर्ट में पेश किया

Mar 22, 2024 15:50

बदायूं कांड के आरोपी जावेद को कोर्ट में पेश किया गया, जावेद को कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस लेकर पहुंची...

Short Highlights
  • जावेद को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में किया पेश
  • जावेद ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
  • आरोपी ने किया था आत्मसमर्पण
Badaun News : बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जावेद को कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल लाइन थाना पुलिस लेकर पहुंची। बता दें कि बच्चों की हत्या मामले में जावेद ने गुरूवार को आत्मसमपर्ण किया था। जहां बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस को सौंपा था। आरोपी जावेद को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में किया पेश किया जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।

बरेली पहुंचकर किया था सरेंडर
बदायूं दोहरे हत्याकांड में 2 बच्चों की हत्या में शामिल मृतक साजिद का भाई जावेद देर रात बरेली से गिरफ्तार किया था। आरोपी को सेटेलाइट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले किया। जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बरेली से पीलीभीत के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था। इससे पहले उसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो कह रहा है कि मैं सरेंडर करने बरेली आया हूं। आरोपी ने किया आत्मसमर्पण?
आखिरकार बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने बरेली पहुंचकर खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जावेद ने नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को आरोपी ने बरेली पहुंच कर एक ऑटो में सवार हुआ फिर वीडियो बनाया, ऑटो वाले से कहा कि मैं बदायूं वाला जावेद हूं, मुझे पुलिस के पास ले चलो। ऑटो चालक ने ऑटो रोक दिया और लोगों को बुला लिया। जिसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों के पूछने पर उसने कहा कि मैं बेकसूर हूं। उसके भाई ने बच्चों को मारा था। उसका इस वारदात में कोई हाथ नहीं है।

जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गौरतलब है कि बदायूं शहर के बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी विनोद कुमार के दो मासूम बेटे आयुष और आहान उर्फ हन्नू की निर्दयता पूर्ण गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम आरोपी साजिद और जावेद ने मिलकर दिया था। हालांकि, एक आरोपी साजिद कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने मुठभेड में मार गिराया, जबकि दूसरे पच्चीस हजार के ईनामी आरोपी जावेद को पुलिस की कई टीम तलाश रही थी। गुरूवार तड़के जावेद एक ऑटो में बैठा, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। खबर है कि जावेद ने बरेली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

बरेली: बदायूं में 2 बच्चों की हत्या में शामिल मृतक साजिद का भाई जावेद देर रात बरेली से गिरफ्तार। घटना के बाद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था जावेद। देर रात सेटेलाइट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के किया हवाले।बरेली पुलिस… pic.twitter.com/Ik7VpVAgXu

— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) March 21, 2024
घबराकर दिल्ली भाग गया 
वीडियो में जावेद ने कहा कि जब साजिद ने वारदात को अंजाम किया तब वह अपने गांव था। जब वह बंदायू आया तो भीड़ देखकर दिल्ली भाग गया। उसने कहा कि वह बेकसूर है उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है। उसे खबर मिली कि उसके भाई साजिद ने शहर में कांड कर दिया है तो वह दिल्ली से बरेली सरेंडर होने चला आया।

जावेद ने खुद को बताया निर्दोष
जावेद ने कहा कि उसके पास कई लोगों की रिकॉर्डिंग है। जिसमें साफ पता चलता है कि लोगों ने फोन करके उसे घटना के बारे में बताया है। जावेद ने पुलिस कार्रवाई के दवाब में बरेली के बारादरी थाने के सेटेलाइट चौकी पर आत्मसमपर्ण किया है। घटना के बारे पुलिस की पूछताछ चल रही है।

पुलिस का बयान
बताया जा रहा है कि पूरे मामले से संबंधित बदायूं पुलिस को सूचना दी गई। बदायूं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि जावेद पकड़ा गया है और कहा कि हम इस सूचना को वेरीफाई करा रहे है।

आदित्य यादव पहुंचे पीड़ित परिवार के पास
आदित्य यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। साथ में सपा जिलाध्यक्ष, शेखूपुर और सहसवान विधायक भी पहुंचे। आदित्य यादव ने कहा कि एनकाउंटर न्याय नहीं प्रक्रिया हो सकती है। जब तक पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं हो जाता तब तक वो न्याय नहीं है। आपको बता दें कि आदित्य यादव शिवपाल यादव के बेटे हैं।

Also Read