सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को बदायूं पहुंचे। अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा की। पूर्व सीएम के यहां आने से सपाई काफी उत्साहित हैं...
May 02, 2024 16:28
सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को बदायूं पहुंचे। अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा की। पूर्व सीएम के यहां आने से सपाई काफी उत्साहित हैं...
Budaun News : सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को बदायूं पहुंचे। अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा की। पूर्व सीएम के यहां आने से सपाई काफी उत्साहित हैं। अखिलेश यादव के साथ मंच पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, आदित्य यादव समेत कई बड़े सपा नेता दिखे। अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और साथ ही उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया गया।
'आदित्य यादव को आप लोगों ने पहले ही नेता बना दिया'
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जनता का उत्साह दिखा रहा है कि इस बार बदलाव आएगा। तोते उड़ने वाली बात सामने आ गई है। तोते जब उड़ेंगे तब उड़ेंगे लेकिन मुझे पता है दिल्ली वाले यहां आए हैं। आप को देखकर उनके आज ही तोते उड़ गए होंगे। मुझे याद है, मैं जब पहली बार मंच पर चुनाव लड़ने गया था। तब मैंने केवल नेताओं के नाम लिए थे और वोट देने के लिए बोला था। तब नेता जी ने दोबारा भाषण देने के लिए बोला। मैं फिर से नाम लेकर और वोट के लिए बोलकर बैठ गया। लेकिन आदित्य यादव को आप लोगों ने पहले ही नेता बना दिया। ये पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आप इनको अपना पुरा सहयोग देना। भाजपा के लोग संविधान और हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हुए हैं।
'भाजपा ने आपदा में अवसर देखा'
कोविड वाली बात आपके सामने आ गई होगी। जो वैक्सीन उन्होंने लगाई और सबने लगवाई, लेकिन शायद मेरे जैसे कुछ साथी होंगे जिन्होंने नहीं लगवाई होगी। जिन्होंने ये वैक्सीन लगवाई सोचिए उनको कैसा लगता होगा। वो लोग अब भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। भाजपा के लोग कहते थे, आपदा में अवसर होता है। इन लोगों ने वहीं किया। इलेक्ट्रोलर बांड के नाम पर ये लोग वसूली कर रहे हैं। जिन कंपनियों ने वैक्सीन दी थी, उन लोगों से भी इन लोगों ने चंदा वसूल लिया है। 10 सालों में इन लोगों ने बस झूठ बोला है।चुनाव के वक्त दिल्ली वाले आते हैं और किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहकर चले जाते हैं। लेकिन किसान की आय दोगुनी आज तक नहीं हुई।