पहली बार चुनावी मैदान में शिवपाल के बेटे : आदित्य यादव के पास 13 करोड़ से अधिक की संपत्ति, लेकिन एक भी गाड़ी नहीं

UPT | सपा प्रत्याशी आदित्य यादव

Apr 16, 2024 14:37

सपा प्रत्याशी आदित्य यादव पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनके पास कुल संपत्ति 13 करोड़ से भी अधिक है। आपको बता दें कि आदित्य यादव पहली बार लोकसभा चुनाव में खड़े हुए हैं...

Short Highlights
  • आदित्य यादव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया
  • आदित्य यादव पहली बार लोकसभा चुनाव में खड़े हुए
  • आदित्य यादव के पास कुल संपत्ति 13 करोड़ से भी अधिक है
Budaun News : समाजवादी पार्टी की बदायूं सीट से पार्टी महासचिव शिवपाल यादव के बेटे ने नामांकन कराया। सोमवार को दोपहर बाद आदित्य यादव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनके पास कुल संपत्ति 13 करोड़ से भी अधिक है। आपको बता दें कि आदित्य यादव पहली बार लोकसभा चुनाव में खड़े हुए हैं।

आदित्य की संपत्ति का ब्योरा
आदित्य यादव की चल और अचल संपत्ति 13,21,31,269 रुपये है। उनकी पत्नी राज लक्ष्मी यादव के पास 38,83,262 रुपये की संपत्ति है। दोनों के पास कोई भी गाड़ी या स्कूटी नहीं है। आदित्य के पास 3,85,630 रुपये की ज्वेलरी और 2,68,000 रुपये की एक पिस्टल है। अनकी पत्नी के पास  10,88,640 रुपये की ज्वेलरी और 78,400 रुपये का मोबाइल है।

सोमवार को सौंपा नामांकन पत्र
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने सोमवार की दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी ने आजमगढ़ प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के समय कड़ी सुरक्षा का ध्यान रखा गया। इस दौरान भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

लोकसभा सदस्य पद के लिए पहली बार चुनावी मैदान में उतरे
आपको बता दें कि आदित्य यादव पहली बार लोकसभा सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। आदित्य अभी तक सहकारिता क्षेत्र की राजनीति करते आए हैं। बदायूं सीट पर पहले उनके पिता शिवपाल यादव को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन पार्टी ने अपना फैसला बदल दिया। सपा ने बदायूं सीट पर आदित्य को टिकट दिया। आदित्य ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई करने के बाद मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।

Also Read