कोहरे से ढंका बरेली, ठंड ने छुड़ाई कंपकपी : एक्यूआई ने बढ़ाई चिंता, जानें अपने जिले का AQI...

फ़ाइल फोटो | बरेली कोहरे की चादर से ढंका

Jan 31, 2024 15:28

बुधवार सुबह एक बार फिर ठंड ने लोगों की कंपकपी बांध दी। सुबह में काफी कोहरा था। जिसके चलते लोगों का घर से निकलकर रोड पर चलना मुश्किल हो गया। हाइवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। इसके साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। मगर, बुधवार सुबह एक बार फिर ठंड ने लोगों की कंपकपी बांध दी। सुबह में काफी कोहरा था। जिसके चलते लोगों का घर से निकलकर रोड पर चलना मुश्किल हो गया। हाइवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। इसके साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई। रात में आने वाली ट्रेन सुबह में आ सकीं, तो वहीं बरेली से मुरादाबाद, दिल्ली जाने वाले ट्रेन यात्री सुबह के बजाय दोपहर में पहुंच सके। ठंड के चलते लोगों ने छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा,लेकिन कुछ लोग मजबूरी में दफ्तर, और बाजारों में दिखाई दे रहे थे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8, और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद जताई गई है। ठंडी हवाओं ने भी ठंड को बढ़ा दिया है। 

बारिश की उम्मीद 
दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मध्य क्षोभ मंडलीय पछुवा हवाओं की निम्न क्षोभ मंडलीय पुरवा हवाओं के साथ संभावित प्रतिक्रिया के दृष्टिगत 1 फरवरी तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की झोंकेदार हवाओं के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। 2 फरवरी को आंशिक अंतराल के बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3-4 फरवरी को भी फिर बारिश की उम्मीद है।

बढ़ते प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, मुजफ्फरनगर ने दिल्ली को पीछे छोड़ा
ठंड, और कोहरे के साथ ही बरेली की हवा जहरीली हो गई है। बरेली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार दोपहर 133 तक पहुंच गया है। शहर में कुतुबखाना ओवरब्रिज के निर्माण, और वाहनों के धुएं से प्रदूषण बढ़ रहा है। शहर के सुभाषनगर का एक्यूआई 149 है। यहां की हवा सबसे आधी जहरीली है। इसके साथ ही सिविल लाइंस का एक्यूआई 127, और राजेंद्र नगर का एक्यूआई 117 तक आ गया है। ठंड, और जहरीली हवा का सबसे अधिक असर बुजुर्ग, और बच्चों पर पड़ रहा है। यूपी का मुजफ्फरनगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। यहां का एक्यूआई 788 है। यूपी का कैराना 21वें स्थान पर है। यहां का एक्यूआई 362 है। 30 वें स्थान पर सहारनपुर का एक्यूआई 364 और 21 में स्थान पर देश की राजधानी नई दिल्ली का एक्यूआई 357, 43 वें स्थान पर यूपी के गाजियाबाद एक्यूआई 341, और 95 वें स्थान पर नोएडा का एक्यूआई 294 है।

Also Read