Bareilly News : होमगार्डों ने मंत्री को सुनाया दर्द, जल्द समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसा

UPT | राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बरेली कलेक्ट्रेट में की बैठक।

Sep 19, 2024 00:26

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बरेली कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान होमगार्ड ने मंत्री को अपना दर्द सुनाया...

Bareilly News : यूपी के बरेली में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बरेली कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान होमगार्ड ने मंत्री को अपना दर्द सुनाया। मंत्री ने होमगार्डों को जल्द समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। यूपी के होमगार्ड एवं नागरिक राज्य सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर होमगार्डों और नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों से बात की। इसमें होमगार्ड ने अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से मंत्री के सामने अपनी बात रखी।



कोरोना काल में की मदद
यूपी सरकार के राज्यमंत्री ने होमगाड़ों की समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की तरफ से कहा गया कि कोराना काल में होमगार्ड ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया था। इसकी मंत्री ने भी तारीफ की। उस वक्त हादसा होने पर होमगार्ड को पांच लाख रूपए तक की आर्थिक राशि दी गई थी। 

शांति व्यवस्था में मुख्य भूमिका 
राज्यमंत्री ने कहा कि शांति व्यवस्था में होमगार्ड की मुख्य भूमिका है। होमगार्ड त्योहार से लेकर हर बवाल में जिम्मेदारी को निभाते हैं। होमगार्ड के हादसा होने पर सरकार ने पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि की घोषण की है। इसको सरकार के प्रति सराहनीय कार्य बताया। यूपी सरकार की संचालित होने वाली लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में भी सहयोग करते हैं

Also Read