Bareilly News : बरेली के आदमखोर कुत्तों ने 3 बच्चों को काटा, 13 की ले चुके हैं जान, जानें डरावने आंकड़े...

Uttar Pradesh Times | प्रतीकात्मक फोटो

Jan 21, 2024 16:49

आदमखोर कुत्तों के हमले से 13 लोगों की पहले भी मौत हो चुकी है। रविवार सुबह यूपी उत्तराखंड के गांव मुहम्मदपुर में घर के बाहर खेल रहे आधा दर्जन बच्चों पर हमला बोल दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने काफी मुश्किल से बच्चों को बचाया।

Short Highlights

आदमखोर कुत्तों के हमले

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में आदमखोर कुत्ते लोगों पर हमलावर हैं। रविवार सुबह यूपी उत्तराखंड के गांव मुहम्मदपुर में घर के बाहर खेल रहे आधा दर्जन बच्चों पर हमला बोल दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने काफी मुश्किल से बच्चों को बचाया। मगर, तबतक कुत्तों ने फरदीन (7 वर्ष), नोमान (9 वर्ष), मेहराज (6 वर्ष) को काट लिया। उनको निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मगर, इस मामले में परिजनों ने मंगलवार को अफसरों से शिकायत करने की बात कही है। इससे पहले भी खूंखार कुत्ते गांव में कई लोगों को निशाना बना चुके हैं।

3 महीने पहले दक्ष की ली जान
इससे 3 महीने पहले मासूम दक्ष (4 वर्ष) की खूंखार कुत्तों ने जान ले ली थी। आदमखोर कुत्तों के हमले से 13 लोगों की पहले भी मौत हो चुकी है।बरेली देहात की नगर पंचायत शेरगढ़ निवासी सरोज कुमारी अपने बड़े बेटे आनंद के साथ खेत पर चारा लेने गई थीं। उनका छोटा बेटा दक्ष घर में अकेला था। मां के काफी देर तक घर न लौटने पर दक्ष घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की ओर चल दिया।उसको रास्ते में आवारा आदमखोर कुत्तों का झुंड मिल गया। आदमखोर कुत्तों ने दक्ष पर हमला कर दिया।उसके शरीर से जगह जगह मास को नोच लिया। वहां से गुजरने वाले एक बच्चे ने परिजनों को सूचना दी। वह तुरंत इलाज को अस्पताल लेकर भागे। मगर, डॉक्टर ने देर रात मृत घोषित कर दिया। मुहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत में कई बार आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए शिकायत की थी। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। यह कुत्ते लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं।

6 महीने पहले कुत्तों के हमले से अयान की दर्दनाक मौत
बरेली नगर निगम के वार्ड 27 मथुरापुर के खाना गौटिया गांव निवासी इरफान का बेटा अयान (10 वर्ष) 3 मई को गांव के दूसरे बच्चों के साथ ईदगाह के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। कुछ बच्चों ने भागकर खुद की जान बचाई, तो वहीं कुछ पेड़ पर चढ़ गए। मगर, कुत्तों ने अयान को जमीन पर गिराकर नोचना शुरू कर दिया। इसने अयान के सिर पर गहरे जख्म कर दिए थे। वह बचने किए काफी चीखता रहा। बच्चे की चीखों की आवाज सुनकर आसपास से गुजरने लोगों ने कुत्तों को भगाकर अयान को छुड़ाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल अयान को मिनी बाईपास पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, अयान ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया।अयान की मौत के बाद खना गौंटिया, और आसपास के गांवों में मातम छा गया था। 

कुत्तों ने परी की ली थी जान
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में नहर किनारे स्थित मकान में रहने वाले अवधेश गंगवार की 2 वर्षीय बेटी परी 2 मार्च को घर के बाहर खेल रही थी। करीब 15 आदमखोर कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्ते बच्ची को 100 मीटर तक घसीट कर ले गए। इसके बाद बच्ची की मौत हो गई। इससे पहले मथुरापुर के दर्जनभर से अधिक बच्चों पर आदमखोर कुत्ते हमला कर चुके हैं।

22059 लोगों पर कुत्तों का हमला, 13 की मौत
बरेली में आदमखोर कुत्ते पिछले वर्ष में 22059 लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। इन कुत्तों के हमले से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मगर, इसके बाद कुत्तों को पकड़ने का कोई बड़ा अभियान नहीं चला है। हालांकि, नगर निगम आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करता है।
 

Also Read