बरेली नगर निगम का यू-टर्न : पार्षदों के आंदोलन से करदाताओं को मिली राहत, स्वनिर्धारण के 10 फीसद फार्मों की होगी स्क्रूटनी

UPT | व्यापारियों ने किया स्वागत।

Jun 26, 2024 22:11

बैठक में आम सहमति से फैसला लिया गया कि जिस सर्वे में पुराने करदाताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही न कोई कैंप इस संबंध में लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया की शहरवासी वर्ष 2024 - 25 में स्वीकार निर्धारण के फॉर्म स्वयं जमा करेंगे।

Bareilly News : बरेली नगर निगम में जीआईएस सर्वे पुराने करदाताओं पर लागू नहीं होगा। यह बात समाजवादी पार्टी (सपा) के पार्षद एवं शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों, जनता के द्वारा मिले सहयोग और संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही विजय मिली है। बता दें कि वर्ष 2023-24 के एरिया और गत वर्षो में मिलने वाली छूट के लिए लड़ाई लड़ी जा रही थी। नगर निगम के पार्षदों की एक विशेष बैठक में, जो की महापौर डॉ.उमेश गौतम ने बुलाई थी। इस बैठक में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के साथ ही मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। 

आम सहमति से हुआ फैसला
बैठक में आम सहमति से फैसला लिया गया कि जिस सर्वे में पुराने करदाताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही न कोई कैंप इस संबंध में लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया की शहरवासी वर्ष 2024 - 25 में स्वीकार निर्धारण के फॉर्म स्वयं जमा करेंगे। इस आधार पर बिना जांच के टैक्स जमा कर लिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि टैक्स जमा करने वालों में से 10 फीसद करदाताओं की स्क्रूटनी की जाएगी। अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी कि विगत वर्षों में टैक्स में मिल रही छूट मिलती रहेगी। वर्ष 2023-24 का एरियर समाप्त कर दिया जाएगा।

व्यापारियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
पत्रकारों से वार्ता के दौरान ही बड़ी संख्या में आए व्यापारियों ने राजेश अग्रवाल का गर्मजोशी से माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर सैयद गौहर अली, मनजीत सिंह, संजय आनंद, जफर शमसी, दिनेश दादा, शिवनाथ चौबे, नदीम शमसी, अरविंद अग्रवाल, दिनेश दादा, रोहित राजपूत, अरुण शर्मा, नासिर अली, जुबेर शमसी, इकबाल शमसी आदि भी मौजूद रहे। 

Also Read