बरेली में डिजिटल हाजिरी का विरोध : शिक्षकों ने जुलूस निकालकर जताया गुस्सा, नई व्यवस्था के खिलाफ की नारेबाजी

UPT | प्रदर्शन करते शिक्षक

Jul 08, 2024 18:02

बरेली में परिषदीय शिक्षकों ने डिजिटल हाजिरी का विरोध शुरू कर दिया है। परिषदीय शिक्षकों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नई व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके साथ ही नारेबाजी की। यह विरोध राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शुरू किया गया है।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में परिषदीय शिक्षकों ने डिजिटल हाजिरी का विरोध शुरू कर दिया है। परिषदीय शिक्षकों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नई व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके साथ ही नारेबाजी की। यह विरोध राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शुरू किया गया है। शहर के सिविल लाइंस में स्थित लोहिया पार्क में जिले भर के शिक्षक एकत्र हुए। उन्होंने सभा की।

शिक्षक नेता ने कहा कि नए नियमों से उत्पीड़न
शिक्षक नेता नरेश गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक विरोधी है। वह लगातार नए-नए नियमों के जरिए शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी व्यवस्था समाप्त की जाएं। क्योंकि, परिषदीय स्कूल दूरदराज क्षेत्रों में स्थित हैं। शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के लिए तमाम मुश्किलें उठानी पड़ती हैं।महिला शिक्षक नेता प्रियंका शुक्ला ने भी डिजिटल अटेंडेंस का विरोध किया। बोलीं, परिषदीय स्कूलों में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक कार्यरत हैं।महिला शिक्षकों को डिजिटल अटेंडेंस से राहत देनी चाहिए। 

डीएम को दिया मांगों का ज्ञापन 
शिक्षकों ने सभा के बाद जुलूस निकाला। इसके बाद विभिन्न मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पहुचे। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर लिखित मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम सौंपा। इसमें डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की। इस दौरान शिक्षक नेता विनोद शर्मा, प्रवेश कुमारी, सुनील कुमार शर्मा, केपी सिंह, कालीचरण पटेल, चंद्र देवलिया, ज्योति गुप्ता, शिखा अग्रवाल, सिंधु मेहरा,फाईम करार समेत तमाम शिक्षक मौजूद थे।

Also Read