Bareilly News : सपा के पूर्व एमएलसी राजपाल बोले- पर्यावरण बचाने को पौधारोपण जरूरी, सांसद नीरज मौर्य ने बांटे पौधे

UPT | पौधारोपण करते सपा के पदाधिकारी।

Jul 08, 2024 00:58

सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पखवाड़े के अंतिम दिन रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बरेली में पौधारोपण किया। पौधारोपण के प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग...

Bareilly News : सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पखवाड़े के अंतिम दिन रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बरेली में पौधारोपण किया। पौधारोपण के प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने मीडिया से बात कर कहा कि जन्मदिन पर लोग बड़े-बड़े गिफ्ट लेते हैं। मगर, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन्मदिन पर पौधरोपण करने का फैसला लिया। हर गांव से लेकर शहर के मोहल्लों तक में सपा का एक-एक कार्यकर्ता पौधरोपण कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने को हर व्यक्ति को पौधारोपण करना होगा। हाथरस कांड पर सरकार को दोषी ठहराया। 

सांसद नीरज मौर्य ने राहगीरों को बांटे पौधे 
बरेली की आंवला लोकसभा सीट से सपा सांसद नीरज मौर्य शहर के डेलापीर चौराहे पर राहगीरों को पौधों का वितरण किया। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश सचिव कलीमुद्दीन ने आयोजित किया था। सांसद ने कहा कि नीम, बरगद, और पीपल के पौधे अवश्य लगाएं। इससे शुद्ध हवा मिलेगी। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी बताया। बोले, इनकी देखभाल भी करनी चाहिए। प्रदेश सचिव कलीमुद्दीन ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए जिम्मेदारों को आगे आना होगा। इसके बाद ही आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित हो सकेगा। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां ने पेड़ों की कमी से पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी होने की बात कही।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने बढ़ते तापमान और प्रदूषण पर चिंता जताई
सपा के प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही उनकी देखभाल भी करें। पेड़ों को काटने से भी बचने की सलाह दी। मयंक शुक्ला मोंटी ने कहा कि पेड़ों की कमी के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) बढ़ने लगा है। यहां की हवा से ऑक्सीजन खत्म हो चुकी हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह काफी चिंतनीय है। शहर प्रत्याशी राजेश अग्रवाल और बिथरी चैनपुर विधानसभा के प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बढ़ते तापमान और प्रदूषण पर चिंता जताई।

सर्किट हाउस में किया पौधारोपण 
पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने सर्किट हाउस में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस में पीडीए पेड़ है। यहां एक पेड़ में तीन पेड़ थे। इस पेड़ के साथ फोटो भी खिंचवाएं। इसके साथ ही बिथरी चैनपुर के कुआंटांडा और बहेड़ी में भी पौधारोपण किया। यहां जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी आदि मौजूद थे।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान महासचिव दीपक शर्मा, खालिद खां बाबू जी, हसीब खां, भारती सिंह चौहान, अरविंद यादव, सूरज यादव, गोविंद सैनी, समयुन खां, अशोक यादव, परवेज खां, नाजिम, रेहान अंसारी, राजेश कुमार मौर्य, सुरेंद्र सोनकर, डॉक्टर चांद आदि मौजूद थे।

Also Read