Bareilly News : सेना के हवलदार की पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 19, 2024 03:27

सेना के हवलदार की पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। इससे कैंट में हड़कंप मच गया। कैंट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Bareilly News : यूपी के बरेली सैन्य क्षेत्र (आर्मी एरिया) के सरकारी आवास में सेना के हवलदार की पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। इससे कैंट में हड़कंप मच गया। कैंट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला
शहर के कैंट थाना क्षेत्र में सेना के जूनियर लीडरशिप एकेडमी (जेएलए) में तैनात हवलदार एमएल राव की पत्नी एम.मगलिमा (31 वर्ष) का शव मंगलवार को उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। इससे कैंट क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उस वक्त हवलदार खेल प्रैक्टिस पर गए हुए थे। जब वह प्रैक्टिस से घर लौटे तो देखा कि पत्नी का शव पंखे के सहारे लटक हुआ था। इसकी सूचना कैंट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सैनिक पति से तकरार या कोई और वजह ?
सेना के हवलदार की पत्नी की मौत की सूचना पर सेना अफसर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने सैनिक को सांत्वना दी। अफसरों ने मृतक महिला के मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव के कारण से खुदकुशी की बात सामने आ रही है। हालांकि, शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही मोबाइल में कोई ऐसा डाटा मिला है। जिससे मौत का कारण साफ हो सके।

मृतका के दो बेटे 
शहर के कैंट थाना इंस्पेक्टर ने मृतका की मां से मोबाइल फोन पर कॉल की। उन्होंने फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के जिला प्रकाशम के थाना रचरला क्षेत्र निवासी मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी अपने सगे भाई से कर दी थी। उनके यहां इस तरह की परंपरा है कि मामा भांजी की शादी हो जाती है। उन्हें इस मामले में कोई आरोप नहीं लगाना। मृतका के दो बेटे हैं। एक 11 और दूसरा 9 वर्ष का है। पुलिस ने बच्चों से भी पूछताछ कर रही है। 

Also Read