बरेली में ईद मिलादुन्नबी पर शहर में वाहनों की नो एंट्री : 16 सितंबर की रात तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों का करें प्रयोग

UPT | रूट डायवर्जन

Sep 15, 2024 21:41

बरेली में ईद मिलादुन्नबी पर पुराने शहर और कोहाड़ापीर से जुलूस निकलते हैं। इस दौरान राहगीरों को दिक्कत न हो। इसलिए एसपी ट्रैफिक ने 16 सितंबर यानी सोमवार को रूट डायवर्जन जारी किया है। यह डायवर्जन सुबह नौ बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा।

Bareilly News : यूपी के बरेली में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत सल्लल्लाहु तआला अलैही वसल्लम की यौम-ए- पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) पर पुराने शहर और कोहाड़ापीर से जुलूस निकलते हैं। इस दौरान राहगीरों को दिक्कत न हो, इसलिए एसपी ट्रैफिक ने 16 सितंबर यानी सोमवार को रूट डायवर्जन जारी किया है। यह डायवर्जन सुबह नौ बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा। 

भारी वाहनों को इसी मार्ग का उपयोग करना होगा
लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर बड़ा बाईपास झुमका तिराहा होकर जा सकेंगे। इसी तरह दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे। बरेली से रामपुर और मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जाएंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बडा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा,फरीदपुर बाईपास होकर शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास, फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी से दातागंज बदायूं होकर आ और जा सकेगें। रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाइवे से बरेली बड़ा बाईपास से अपने मंजिल तक जाएंगे। परसाखेड़ा औद्याोगिक क्षेत्र से भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाईपास पर अन्डरपास से गुजरेंगे।

ट्रांसपोर्टनगर से संचालित किए जाएंगे वाहन
शहर में वाहनों की नो एंट्री होगी। मगर, इस दौरान श्यामतगंज, लीचीबाग, सैटेलाइट को आने-जाने वाले सभी भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होगें। कुदेशिया अन्डरपास, अशोक नगर तिराहा से आगे कोई भी चार पहिया वाहन, और 2 पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की तरफ नहीं आएगा। वहां से सूद धर्मकाटा, डेलापीर की तरफ भेजे जाएंगे।इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को डेलापीर की तरफ भेजा जाएगा। सूद धर्मकांटा से सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर तिराहा की तरफ नहीं आ सकेगें। वह डेलापीर की तरफ जाएंगे। मूर्ति नर्सिंग होम की ओर से कोई भी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कुतुबखाना की तरफ नहीं आ सकेंगे। साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे। मिनी बाईपास तिराहे से रोडवेज बस और सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा और टैम्पो सत्यप्रकाश पार्क की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह इज्जतनगर रेलवे तिराहे की तरफ जाएंगे। सुरखा फाटक/ गढ़ी चौकी तिराहा से सभी चार पहिया, दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की ओर न जाकर वापस हार्टमैन पुल कुदैशिया फाटक से गुजरेंगे।

इस तरह से चलेंगी रोडवेज बस
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बस सैटेलाइट से नरियावल इन्वर्टिस बड़ा बाईपास विलयधाम झुमका तिराहा से होकर अपनी मंजिल को रवाना होंगी। लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बस सैटेलाइट से नरियावल टीपी नगर, फरीदपुर होकर अपनी मंजिल पर जाएंगी। बरेली-आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होकर आ-जा सकेगें। बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुये आ-जा सकेंगी।डेलापीर तिराहा की तरफ से आने वाले रोडवेज बस, सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा ईट पाजाया, सैलेक्शन पांइट की तरफ नही जाएंगे। इनको डेलापीर से सौ-फुटा की तरफ डायवर्जन किया गया है।

कुतुबखाना पुल से वाहनों का संचालन बंद
शहर के सूद धर्मकाटा से कोहाड़ापीर और महादेव पुल की तरफ कोई भी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा नहीं जाएगा।इनको अशोक नगर तिराहा/डेलापीर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।अयूब खां चौराहा (पटेल चौक) से कोई भी रोडवेज बस, सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा नावल्टी चौराहा और सिकलापुर चौराहा की तरफ नही आ सकेंगे। जुलूस के दौरान सुबह नौ बजे से जुलूस के खत्म होने तक रोडवेज की बस नावल्टी की ओर से नहीं जाएंगी। पटेल चौक से कोतवाली की तरफ आने वाले सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा को डायवर्ट किया जाएगा। चौपुला चौराहा से कोई भी रोडवेज बस, सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा जुलूस के समय बिहारीपुर और पटेल चौक की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इनको चौकी चौराहे की तरफ जाने दिया जाएगा। रामगंगा तिराहा से आने वाली रोडवेज बस, सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा का लालफाटक की ओर डायर्जन किया गया है।

बियावान कोठी की तरफ डायवर्जन
शहर की ईसाइयों की पुलिया से आने वाले सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा बियावान कोठी की तरफ डायवर्ट किया गया है। मालियों की पुलिया से सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा को शहामतगंज की तरफ किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। कार बाजार चौराहे से सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा को चौकी चौराहा की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। चौकी चौराहे से कोई भी रोडवेज बस पुराना बस अड्डे की तरफ नहीं जाएगा। संजय नगर तिराहे (शाहामतगंज पुल) से सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई-रिक्शा को पीलीभीत बाईपास की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। किला क्रासिंग से कोई भी  सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ओटो-रिक्शा, ई-रिक्शा कुतुबखाना और सिटी सब्जी मंडी की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन्हे मिनी बाईपास की तरफ वापस कर दिया जाएगा।

गन्ना मिल से सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा लाल फाटक की तरफ से भेजे जाएंगे। सत्यप्रकाश पार्क से सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई-रिक्शा मिनी बाईपास वापस भेजे जाएंगे। शहामतगंज चौराहे से कालीबाड़ी मन्दिर की तरफ न जाकर रोडवेज बस, सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई-रिक्शा गांधी उद्यान की तरफ से जाएंगे। शहामतगंज बाजार चौराहे से सभी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा को कुतुबखाने की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इनको गांधी उद्यान की तरफ भेजा जाएगा। हालांकि, इमरजेन्सी/(आकस्मिकता) वाहन जैसे एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, आदि के लिए डायवर्जन लागू नहीं रहेगा।

Also Read