Bareilly News : तापमान बढ़ने के साथ बढ़े बिजली आपूर्ति के नखरे, ग्रामीणों ने एसडीओ और जेई का घेरावकर किया हंगामा

UPT | बिजली ट्रांसफर का फोटो

Jul 19, 2024 22:10

बरेली में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति के नखरे शुरू हो चुके हैं। बिजली कटौती ने लोगों का पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते लोगों का गुस्सा फूटना शुरू हो गया...

Bareilly News :  उत्तर प्रदेश के बरेली में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति के नखरे शुरू हो चुके हैं। बिजली कटौती ने लोगों का पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते लोगों का गुस्सा फूटना शुरू हो गया। हालांकि, यह उम्मीद थी कि इस साल बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। भीषण कटौती वाले पुराने दिन अब हमेशा के लिए विदा हो गए हैं। मगर, इन दिनों ‘कहीं कुछ ‘ ऐसा हुआ है, या फिर किया जा रहा है कि बिजली का पूरा का पूरा सिस्टम ही ध्वस्त होने की कगार पर आकर खड़ा हो गया है। जिम्मेदार अफसर किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं, ना ही अपने ऊपर वालों की और ना ही उस बेचारी जनता की, जो उनके दर तक पहुंचना चाहती है। थक हार कर गुस्साई जनता अब सड़क पर उतरने लगी है। 

24 घंटे में लोगों ने किया प्रदर्शन
बरेली में बीते 24 घंटों में कई बिजली घरों यानी सब स्टेशन पर जमकर प्रदर्शन हुए। लोग इकट्ठा हुए, उन्होंने गुस्सा जताया। कुछ जगहों पर तो भीड़ देखकर कर्मचारी भी दीवारें फांदकर, कूदकर भाग जाने को मजबूर हो गए। बिजली की समस्या के मूल में जिम्मेदार अधिकारियों की अव्यवस्था और सुधार की योजनाओं का सिर्फ कागजों पर रह जाना है। अफसर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं और उनका पूरा सिस्टम हांफ रहा है। विभाग से सालों से जुड़े रहे अफसर दबी जुबान में मानते हैं कि अब उस गुणवत्ता का यानी क्वालिटी का काम नहीं होता है,  जैसा कि पहले हुआ करता था। कुछ चुनिंदा लोगों के लिए अपने फायदे और व्यक्तिगत हित विभाग के हित से बड़े हो गए हैं। मगर, वह कौन हैं और उनसे क्या क्या नुकसान है। इसको चिन्हित करना और उनका इलाज करना विभाग के जिम्मेदार अफसरों का काम है। फिलहाल, घटनाओं पर वापस लौटते हैं। 

टूटने लगा लोगों का सब्र
शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह लोगों के सब्र का बांध टूटा। जगह जगह प्रदर्शन हुए। कई जगह- आधी रात के बाद भीड़ ने उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों का घेराव कर हंगामा किया। पता चला है कि हंगामा देखकर कर्मचारी दीवार कूदकर भाग गए। बिजली कर्मियों ने 24 घंटे के बाद फॉल्ट को ढूंढकर ठीक किया, तब जाकर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। रात 10 बजे के बाद भी बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने शिकायत की। इस पर उनको बताया गया कि रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई, तो उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर एसडीओ और जेई का घेरावकर हंगामा नारेबाजी की। भीड़ को उग्र होता देख वहां मौजूद कर्मचारी दीवार कूदकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद सुबह कहीं पांच बजे, तो कहीं आठ और दस बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। गुरुवार को दोपहर में भी अघोषित कटौती होने पर महिलाओं ने उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया। पुलिस ने दोबारा स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने तितर-बितर किया, तो कर्मचारी सब स्टेशन में वापस आ सके। इसके बाद भी शिकायतकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने सबस्टेशन के गेट को बंद रखा।


सवालों के घेरे में बिजली वाले चीफ इंजीनियर
इनको जिनको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बिजली विभाग अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि, जो भी योजनाएं लाई गई। उनको टाइम पर पूरा नहीं किया।

Also Read