हिदायत : कुतुबखाना ओवर ब्रिज निर्माण की खराब गुणवत्ता पर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का चढ़ा पारा, खामियों पर जताया गुस्सा, जानें और क्या बोले...

UPT | कुतुबखाना ओवर ब्रिज निर्माण का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री

Feb 26, 2024 18:06

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को शहर के कुतुब खाना ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण जल्दबाजी में करने, और गुणवत्ता का ख्याल न रखने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही…

Bareilly news : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को शहर के कुतुब खाना ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण जल्दबाजी में करने, और गुणवत्ता का ख्याल न रखने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही सुधार की हिदायत दी। लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री ने निरीक्षण के बाद मीडिया से बात की। बोले, कुतुब खाना ओवरब्रिज निर्माण में काफी जल्दबाजी की गई। अफसरों पर गड्ढे न भरने के साथ ही गुणवत्ता का ख्याल रखने की बात कही। कोलतार की मोटी परत न डालकर पतली परत डालकर काम चलाया गया है। निर्माण में काफी खामियां मिलने पर विभागीय अफसरों को कार्रवाई होने तक की चेतावनी दे डाली। यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद सोमवार दोपहर कुतुब खाना ओवर ब्रिज पर पहुंचे थे। उनके साथ काफी अफसर थे। ओवर ब्रिज पर लोहे की प्लेट वाले कई गड्ढे थे, जो अभी तक नहीं भरने की बात सामने आई। इसके साथ ही सर्विस रोड पर बजरी कोलतार से अलग हो गई है। अफसरों से पूछा, यह सर्विस रोड कितने दिन तक चल पाएगी? इस दौरान मेयर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद समेत तमाम भाजपाई, और अफसर मौजूद थे।

जल्द सीएम करेंगे शुभारंभ 
शहर के कुतुबखाना ओवरब्रिज का निर्माण जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए काफी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने शहर का विकास कराने में महापौर डॉक्टर उमेश गौतम की सराहना की।

बाइक पर दौड़ाएं इंजीनियर
कैबिनेट मंत्री ने ओवर ब्रिज पर इंजीनियर को बाइक से भेजा। इसके बाद इंजीनियरिंग टीम के अफसरों से ओवर ब्रिज के ज्वाइंट पर झटके लगने के बारे में पूछा। बोले, आपको एहसास हुआ या नहीं। मगर, इंजीनियर कुछ नहीं बोले। मंत्री ने कहा कि आप लोगों ने जल्दबाजी में निर्माण करवा कर उसकी गुणवत्ता का ख्याल क्यों नहीं रखा ? बोले, आप लोग जल्दबाजी में गुणवत्ता भूल गए।

118 करोड़ की लागत
शहर के कुतुबखाना ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 118 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। यह 1377 मीटर लंबा है। यह करीब 21 माह में पूरा होना था। इसका निर्माण सितम्बर 2022 में शुरू हुआ था।

Also Read