Ganga Dussehra Bath : गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, लगा रहा जाम

UPT | मौके पर निगाह बनाए हुए पुलिस

Jun 16, 2024 18:19

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित रामगंगा घाट पर गंगा दशहरा स्नान पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु आधी रात से ही बरेली-बदायूं रोड स्थित रामगंगा नदी...

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित रामगंगा घाट पर गंगा दशहरा स्नान पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु आधी रात से ही बरेली-बदायूं रोड स्थित रामगंगा नदी के घाट पर पहुंचने लगे थे। उन्होंने शुभ मुहूर्त में स्नान किया। इसके बाद भक्ति भाव से रामगंगा घाट पर ही पूजा पाठ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और गोताखोर भी मौजूद थे। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो और बसो से पहुंचे श्रद्धालु
शनिवार आधी रात के बाद से ही श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली, ऑटो, बस और अपने वाहनों से पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं के लिए घाट के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। मगर, इसके बाद भी रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बरेली-बदायूं रोड पर जाम लग गया। लोगों को घंटो जाम में जूझना पड़ा। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया था। मगर, इसके बाद भी वाहनों का लंबा जाम लग गया। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई।

दशहरा गंगा स्नान पर सजी दुकान, जमकर की खरीदारी 
शहर के रामगंगा घाट पर दशहरा गंगा स्नान के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। जिसके चलते बड़ी संख्या में खाने-पीने और तमाम तरह की दुकान सज गई। श्रद्धालुओं ने दुकानों पर जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही खाने पीने की दुकानों पर भी काफी भीड़ थी।

लगा रहा जाम
शहर के बरेली-बदायूं रोड पर स्थित रामगंग नदी के घाट पर गंगा दशहरा मेले के चलते प्रशासन ने पहले ही तैयारियां कर ली थीं। इसमें आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए रूट डायवर्जन भी किया गया था। यह रूट डायवर्जन 15 जून की शाम 6 बजे से लागू हो गया था, जो 16 जून की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। 

रूट डायवर्जन से गुजरे वाहन
कोई भी भारी वाहन न शहर की तरफ आ सका और न ही रामगंगा मेले की तरफ जा सका है। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने मीडिया को बताया कि बदायूं जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, दातागंज से होकर जा रहे हैं। बदायूं से आने वाले वाहन थाना भमौरा से देवचरा तिराहा, बल्लिया दातागंज की तरफ डायवर्ट होकर फरीदपुर पहुंच रहे हैं। चौपला पुल और लालफाटक से भारी वाहन रामगंगा तिराहे की तरफ नही जाएंगे। बुखारा मोड़ से फरीदपुर की तरफ रूट डायवर्ट रहेगा। मगर, इसके बाद भी क्रॉसिंग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

Also Read