Bareilly News : दहेज में मिले फर्नीचर की फिटिंग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े, जमकर मारपीट

UPT | शादी में बवाल के बाद का फोटो

Sep 24, 2024 21:20

उत्तर प्रदेश के बरेली देहात की बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। इस शादी समारोह में दहेज के फर्नीचर की फिटिंग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान...

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली देहात की बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। इस शादी समारोह में दहेज के फर्नीचर की फिटिंग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार करने की बात सामने आई है। 

ज्वेलरी छीनने का आरोप
वहीं दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष पर ज्वेलरी छीनने का आरोप लगाया है। यह विवाद कमरे से बड़ा फर्नीचर बनने के बाद हुआ था। दूल्हा पक्ष के एक युवक ने आरोप लगाया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने गाली गलोच की। उसके तहेरे भाई के साथ मारपीट की और उनका जेवर भी छीन लिया गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

6.5 तोला सोना और 1 किलो चांदी पर बवाल
बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के अरसियाबोझ निवासी शहीद ने बताया कि उसके भाई कारी मुहम्मद अहमद की शादी गांव में ही अहमद के घर गई थी। बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष ने उनका नाश्ता कराया। नाश्ते के बाद लड़की पक्ष के लोग सोने के जेवर 6.5 तोला और चांदी 1 किलोग्राम, लड़की को पहनाने के लिए कपड़े ले गए थे। निकाह भी नही हुआ था। मगर, फर्नीचर कमरे की फिटिगं से बड़ा देने को लेकर कहासुनी हो गई। 

अभद्रता और गालियां देने का आरोप
दूल्हा पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दुल्हन पक्ष के देवरनिया थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी शब्बीर, फुरकान, शब्बीर आए थे। उन्होंने गंदी गंदी गालिया दीं। गालियां देने से मना किया, तो सभी ने उसे और उसके ममेरे भाई मुहम्मद एजाज को लाठी डंडों से मारा पीटा। मारपीट होने पर शादी में आए लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपियों ने उनका जेवर, कपड़ा और अन्य सामान अपने पास रख लिया। शादी में गए बारातियों को भगा दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Also Read