हत्या या आत्महत्या : बरेली में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, घर में मचा कोहराम, परिजनों ने दहेज हत्या लगाया आरोप

UPT | महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन

Jul 24, 2024 01:31

बरेली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी दहेज और पति की मारपीट से काफी परेशान थी। इसके बाद ही महिला ने खुद को मौत के हवाले कर दिया।

Bareilly News : यूपी के बरेली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी दहेज और पति की मारपीट से काफी परेशान थी। इसके बाद ही महिला ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी पति फल विक्रेता
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी रमेश की बेटी पूजा की शादी बारादरी थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी गौरव से हुई थी। गौरव फल बेचने का काम करता है। पिता रमेश का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन इसके बाद पूजा (27 वर्ष) को दहेज के लिए गौरव और उसके परिवार वाले ताना मारते थे। गौरव भी पूजा को प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट भी करता था।

हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने का आरोप
पूजा के भाई राजीव ने गौरव और उसके परिवार पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पूजा की मौत के बाद गौरव का फोन आया कि पूजा ने सुसाइड कर लिया है। गौरव ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन किया। परिजनों ने हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने की बात कही है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पूजा के पति और ससुरालियों पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

Also Read