Bareilly News : पुलिस लाइन के बंद कमरे में मिला महिला फॉलोवर का शव, देवरनिया नदी किनारे मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

फ़ाइल फोटो | अतर कली

Oct 17, 2024 01:53

यूपी के बरेली में बुधवार को पुलिस लाइन के एक रूम में फॉलोवर का शव मिला है। कमरा बाहर से बंद था। मगर, फालोवर का शव मिलने से हड़कंप

Bareilly News : यूपी के बरेली में बुधवार को पुलिस लाइन के एक रूम में फॉलोवर का शव मिला है। कमरा बाहर से बंद था। मगर, फॉलोवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मुरादाबाद की रहने वाली महिला फॉलोवर के सिपाही पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद ही महिला को पुलिस लाइन में फालोवर की नौकरी मिली थी। मृतक महिला के परिजन बरेली पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसके अलावा देहात की देवरनिया नदी के पास एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मगर, युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि, कान के पास से खून निकलने की बात सामने आई है।



ये भी पढ़े : Mirzapur News : शराब के पैसे को लेकर भाई ने की भाई की हत्या, जानें पूरा मामला

पति की मौत के बाद मिली थी नौकरी
मुरादाबाद जनपद निवासी अतर कली (53 वर्ष) के रिश्तेदार ने बताया कि वर्ष 2004 में पुलिस में तैनात पति हरिशंकर की मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद अतर कली की फॉलोवर पद पर बरेली पुलिस लाइन में नौकरी लगी थी। वह काफी समय से सांस की बीमारी से जूझ रही थी। बुधवार सुबह अपने कमरे में मृत मिली है। यह जानकारी पुलिस लाइन में हुई। इसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों को इसी जानकारी हुई तो वहां  हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई थी।

ये भी पढ़े :  Ayodhya News : कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पलक झपकते ही बाइक उड़ाने वाले चार चोर गिरफ्तार

युवक की हत्या की आशंका 
बरेली देहात के देवरनियां थाना क्षेत्र के बरौर रोड पर बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। देवरनियां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की। हालांकि, कुछ लोगों ने हत्या कर शव नदी में फेंकने की भी आंशका जताई है। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है। मगर, देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार शव पर एक साइड कान पर खून‌ के अलावा, कहीं कोई चोट के निशान भी नहीं हैं। नशे मे होकर गिरने से मौत हो‌ने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

Also Read