बरेली में सफाई कर्मचारियों की दबंगई : मामूली कहासुनी से नॉवेल्टी चौराहा जाम, राहगीर परेशान

UPT | सफाई कर्मियों ने लगाया जाम

Oct 16, 2024 15:28

यूपी के बरेली में सफाई कर्मचारियों की दबंगई बढ़ती जा रही है। बुधवार की दोपहर शहर के नॉवेल्टी चौराहे पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी की फुटवियर शॉप के ऑनर (जूता-चप्पल व्यवसायी) से कहासुनी हो गई। जिसके चलते कुछ ही देर में तमाम सफाई कर्मी एकत्र हो गए। दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर मारपीट का आरोप है।

Bareilly News : यूपी के बरेली में सफाई कर्मचारियों की दबंगई बढ़ती जा रही है। बुधवार की दोपहर शहर के नॉवेल्टी चौराहे पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी की फुटवियर शॉप के ऑनर (जूता-चप्पल व्यवसायी) से कहासुनी हो गई। जिसे लेकर कुछ ही देर में तमाम सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में नगर निगम के सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने नॉवेल्टी चौराहे पर जेसीबी और कूड़ा वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सफाई कर्मचारियों को शांत कराया। इसके बाद वाहनों का जाम खुल सका। इस मामले में सफाई कर्मचारियों की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

अब सुबह के बजाय दोपहर तक सफाई 
नगर निगम के सफाई कर्मियों को सुबह बाजार खुलने से पहले सफाई के निर्देश हैं। मगर, यह सफाई का कार्य मार्केट खुलने के बाद होने लगा है। जिसके चलते दुकानदारों को दिक्कत होती है। बुधवार को भी फुटवियर शॉप खुलने के बाद सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे। बाइक हटाने को लेकर मामूली कहासुनी हुई। यह कुछ ही देर में काफी बढ़ गई। सफाईकर्मी बड़ी संख्या में जुट गए। हालांकि, दोनों तरफ से मारपीट का आरोप है। बताया जाता है कि दुकानदारों ने नगर निगम में दोपहर तक सफाई को लेकर शिकायत भी की थी। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई थी। 


दहशत में फुटवियर शॉप का मालिक फरार
शहर के सुभाष नगर निवासी दीपक लाल नगर निगम में जेसीबी चालक है। दोपहर के वक्त नॉवेल्टी चौराहा पर सफाई चल रही थी। फुटवियर शॉप के मालिक अनवर की फुटवियर शॉप के आगे ग्राहक की बाइक खड़ी थी। इसी दौरान सफाई कर्मी ने हटाने को कहा। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह कुछ ही देर में काफी बढ़ गई। जिसके चलते बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए। सफाई कर्मियों की बढ़ती संख्या और उनके उग्र रूप की दहशत में फुटवियर शॉप का मालिक जान बचाने को फरार हो गया। मगर, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की ओर से जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने और मारपीट आदि का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी गई है।

ये भी पढ़ें :आभूषण की सुरक्षा के लिए बनवाई अलमारी की चाबी : मिस्त्री ही चुरा ले गया 10 लाख की ज्वेलरी, आप भी रहें अलर्ट
ये भी पढ़ें: बरेली में दिखा 'शोले फिल्म' का सीन : प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती, फ्लाईओवर पर चढ़ गई...

Also Read