बरेली में लोगों ने जमकर खेली होली : राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक-दूसरे को दी बधाई, मिटाए गिले-शिकवे

UPT | एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

Mar 26, 2024 00:05

शहर के जीआरएम इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी सियासी दलों ने कैंप लगाए थे। इसके साथ ही शहर के तमाम प्रमुख लोग समारोह में शामिल हुए। इसमें भाजपा के बरेली सांसद संतोष गंगवार, और समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने गले मिलकर होली की बधाई दी।

Bareilly News : शहर से लेकर गांव तक में लोगों ने सोमवार को जमकर होली खेली है। शनिवार को आधी रात के बाद जगह-जगह होलिका दहन किया गया। होलिका दहन को लेकर पुलिस काफी अलर्ट थी। पुलिस हर चीज पर निगाह रख रही थी। होलिका दहन के बाद लोगों ने जमकर रंग उड़ाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। सड़कों पर सन्नाटा था, लेकिन हुरियारे नजर आ रहे थे। लोगों ने गुलाल के साथ ही फूलों की होली खेली।

होली मिलन समारोह में सांसद संतोष गंगवार और पूर्व सांसद मिले गले
शहर के जीआरएम इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी सियासी दलों ने कैंप लगाए थे। इसके साथ ही शहर के तमाम प्रमुख लोग समारोह में शामिल हुए। इसमें भाजपा के बरेली सांसद संतोष गंगवार, और समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने गले मिलकर होली की बधाई दी।

इसके साथ ही बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्गविजय सिंह शाक्य, बरेली से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, आंवला प्रत्याशी नीरज मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रभारी संजीव यादव, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, संजीव सक्सेना, रविंद्र, यादव, प्रमोद बिष्ट, दीपक शर्मा, दिनेश यादव, भारती सिंह चौहान, समयुन खान, हैदर अली, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, बसपा कोऑर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी।

डीजे की धुन पर थिरके हुरियारे
होली पर हुरियारों ने जमकर धमाल मचाया। डीजे की धुन पर हुरियारे थिरके। इसके साथ मोहल्ले और कॉलोनियों में हुरियारे एक-दूसरे के घरों पर रंग लगाने पहुंचे रहे थे। होली पर रंग, अबीर, गुलाल लगाकर बधाई दी। लोगों ने डीजे के गानों पर जमकर जश्न मनाया।

2577 स्थानों पर किया गया होलिका दहन
होली पर शहर को चार जोन में बांटा गया था। बरेली में 2577 जगहों पर होलिका दहन की गई। सभी स्थानों पर पुलिस मौजूद रही। सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, दरोगा और बीट कांस्टेबल भी रहे। होली पर्व पर लगने वाले मेलों आदि में भी पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। बीट सिपाही और हल्का दरोगाओ ने असमाजिक तत्वों के विरूद्ध जानकारी एकत्र कर समय रहते ही धारा-151 सीआरपीसी या मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लगी है। शहर और देहात में अर्धसैनिक बल के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

होली पर नई परंपरा डालने वालों को दी थी हिदायत
एसएसपी ने पहले ही होलिका दहन को लेकर किसी भी थाना क्षेत्र में कोई नई परम्परा न डालने की हिदायत दी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट रही। हुड़दंग मचाने वालों पर भी निगाह रखी गई। होली पर बरेली में निकलने वाली 64 जुलूस शोभायात्रा, थाना शाही क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले मेलों को लेकर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। शहर में प्रेमनगर, किला और शाही क्षेत्रान्तर्गत से निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा में खुद थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
 

Also Read