Bareily News :  रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को मॉर्निंग वॉक करना पड़ा भारी, आवारा सांड ने मार डाला 

Uttar Pradesh Times | सांड

Jan 25, 2024 13:16

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है  बरेली में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी कृष्णानंद पांडेय मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जो वापस घर लौटकर नहीं आए...

Short Highlights
  • ई रिक्शा को मारी टक्कर, बाइक को गिराया
  • सांड का दो दिन से उत्पात, लेकिन देरी से आई टीम
Bareily News : उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बरेली में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी कृष्णानंद पांडेय मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जो वापस घर लौटकर नहीं आए। सांड ने पांडेय जी को पटककर मार डाला। आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इनका इलाज चल रहा है। गले में रस्सी फंसने से सांड की भी मौत हो गई। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर के पास स्थित सेंट्रल एस्टेट कालोनी में एक सांड ने घंटों उत्पात मचाया। जिसके चलते लोग अत्यधिक परेशान हैं इसका जिम्मेदार लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार को ठहराया है। 
  क्या थी पूरी घटना 
उत्तर प्रदेश के बरेली में छुट्टा पशुओं का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। इनके खौफ से राहगीर रास्ता बदल देते हैं। हद तो तब हो गयी जब 25 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बैंक कर्मचारी को एक सांड ने टक्कर मारकर जान से ही मार डाला। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने ट्वीटर पर सरकार को इसका दोषी बताते हुए कड़ी आलोचना की है। किसी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है तो किसी ने खतरनाक आवारा जानवरों से खुद को और अपने परिवार को बचाकर रखने की बात कही है। 

ई रिक्शा को मारी टक्कर, बाइक को गिराया
बाइक से जाते कई लोगों को गिराया, सांड एक प्लॉट से भागता हुआ निकलकर दोबारा सड़क पर आ गया। इसके बाद उसने फिर राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। दो अलग-अलग बाइक को टक्कर मारने से उन पर सवार चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा सांड ने एक ई-रिक्शा को भी जोरदार टक्कर मार दी। उसमें बैठे चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बमुश्किल उन लोगों को सांड़ से बचाया। सांड संजयनगर की सड़क पर आते-जाते लोगों पर हमला करता रहा। इसी दौरान करुणा शंकर पांडे (65 वर्ष) केन मैनेजर को सांड ने दौड़ा लिया। उन्होंने बचने की कोशिश की। मगर, वह बच नहीं सके। सांड ने पटककर गिरा दिया।

सांड का दो दिन से उत्पात, लेकिन देरी से आई टीम
सांड पिछले दो दिन से उत्पात मचाएं हुए था। आसपास के घरों में लोग कैद थे। लोगों ने नगर निगम में सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। पुलिस को भी बार-बार सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद सांड को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से कोई इंतजाम भी नहीं किया गया। हादसे के बाद नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे। पकड़ने के दौरान सांड के गले में रस्सी फंस गई। उसकी मौत हो गई।

Also Read