शादी के 24 घंटे बाद ही उजड़ गया दुल्हन का सुहाग : सोते-सोते ही हो गई दूल्हे की मौत, जानें क्या था कारण

UPT | दूल्हे की हुई मौत।

Jul 12, 2024 00:07

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया में बारात लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।

Mainpuri News : मैनपुरी में एक दिलदहाल देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। दूल्हे की सोते-सोते ही मौत हो गई। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया में बारात लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए मृतक के शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के हविलिया, चांदा निवासी सोनू यादव (20 वर्ष) पुत्र सत्यराम यादव की बारात मंगलवार को सुल्तानपुर, उमरैन जिला औरैया में गई थी। दुल्हन अलका यादव के साथ फेरे लेने के बाद विदाई हुई और बुधवार को बारात वापस आ गई। गुरुवार को दूल्हा सोनू रिश्तेदारों के जाने के बाद घर आकर ऊपर की मंजिल पर सोफे पर सो गया। काफी देर तक सोनू के न जागने पर दोपहर ढाई बजे उसकी मां वहां पहुंची। मां ने सोनू को जगाया लेकिन वो उठा ही नहीं।

बेटे के नहीं उठने पर चिल्लाने लगी मां
बेटे के नहीं उठने पर वो चिल्लाने लगी। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल ही किशनी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, यहां डॉक्टर ने परिवार के लोगों को सैफई ले जाने की सलाह दी। परिजन सोनू को सैफई ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की इस तरह मौत की खबर होने से परिवार में कोहराम मच गया। आखिर उसकी मौत कैसे हुई ये वजह भी परिवार के लोगों को सता रही है। इस वजह से दूल्हे के शव का इटावा में पोस्टमार्टम हुआ। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे शव गांव पहुंचा।  वहीं 24 घंटे में सुहाग उजड़ जाने से दुल्हन आरती का रो रोकर बुरा हाल है। 

Also Read