Bareilly News : संविधान बचाने को मजबूत करें पीडीए - अताउर्रहमान

Uttar Pradesh Times | पीडीए जन पंचायत का आयोजन

Jan 24, 2024 20:35

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यूपी में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को शहर के रामपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया।

Bareilly News : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यूपी में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को शहर के रामपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में सपा के प्रदेश महासचिव एवं बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने चुनाव के मद्देनजर लोगों से पीडीए को मजबूत करने के लिए साथ देने आह्वान किया। वहीं सपा कार्यालय पर बिहार के दो बार सीएम रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया। 

चुनाव में जुटने की अपील
अताउर्रहमान ने कार्यक्रम के दौरान पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यक मतदाताओं से संविधान बचाने के लिए पीडीए को मजबूत करने की बात कही। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव करीब हैं, सपाइयों को मेहनत से जुट जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने भाजपा सरकार में संविधान और आरक्षण खतरे में बताया। वहीं जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने सपा की नीतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजक सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां ने कहा कि सपा के पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। मगर, अब चुनाव में जुटने की जरूरत है। जनता सपा प्रमुख और उनकी सरकार के कार्यों को याद करती है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार जताया।

इन्होंने कहा
पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा, कि चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं है। अभी से जुट जाना चाहिए। देश प्रदेश की जनता भाजपा से दुखी है। वह बदलना चाहती है। वहीं इस दौरान सपा के नवनियुक्त प्रवक्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इससे पहले जिला कार्यालय पर भी दोनों नवनियक्त पदाधिकारियों का फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की। इसके साथ सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इसके साथ ही प्रदेश सचिव कलीमुद्दीन, सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना, शमीम अहमद, शेर सिंह, शुजा खान, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष खालिद खां ने किया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व विधायक इस्लाम साबिर, रविंद्र यादव, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी,उपाध्यक्ष तनवीर उल इस्लाम, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप यादव, प्रमोद आचार्य, ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, आदेश यादव गुड्डू, कंबर एज़ाज़, अहमद खान टीटू, असलम खां, मोहित सक्सेना, अनिल जौहरी, पार्षद अलीम खाँ सुल्तानी, पार्षद मुहम्मद आरिफ़ कुरैशी, सलीम पटवारी, इक़बाल बिल्डर, छेदा लाल लोधी, संजीव कश्यप, मोहसिन खान, रेहान अंसारी, नाज़िम कुरैशी, बाबर अली, हाजी शरीफ खाँ, राशिद गाजी, मुशाहिद खान, मुकेश पांडेय, दिलीप गुप्ता, प्रवीन मिश्रा, अतुल पाराशरी, सरफ़राज़ वली खाँ,सैफ वली खाँ, नासिर रज़ा खाँ, फरीद खाँ आदि प्रमुख नेतागण मौजूद रहे।

कर्पूरी ठाकुर को किया गया याद
सपा कार्यालय पर बिहार के दो बार सीएम रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आदर्शों पर चलने की बात कही। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने दलित पिछड़ों, और गरीबों की लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान, जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र श्रीवास्तव सविता, ब्रजेश श्रीवास्तव समेत सविता समाज के तमाम लोग मौजूद थे।

Also Read