Basti News : बस्ती में नीलगाय से टकराकर बीयर शॉप के सेल्समैन की मौत

UPT | बस्ती।

Jun 16, 2024 03:19

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी 20 साल का प्रिंस यादव पुत्र जोगिंदर परसरामपुर बाजार में एक बीयर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शुक्रवार को वह किसी काम से परशुरामपुर से कोहराएं बाजार की तरफ बाइक से जा रहा था।

Short Highlights
  • बाइक से बाजार जाने के दौरान सड़क पार कर रहे नीलगाय से टकरा गया सेल्समैन
  • अयोध्या मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत, देवरिया का था निवासी
Basti News : बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र नीलगाय से टकराकर एक बीयर शॉप के सेल्समैन की मौत हो गई। वह मूलरूप से देवरिया जिले का रहने वाला था। हादसा परसरामपुर थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शुक्रवार को हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

मेडिकल कॉलेज अयोध्या में हुई मौत
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी 20 साल का प्रिंस यादव पुत्र जोगिंदर परसरामपुर बाजार में एक बीयर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शुक्रवार को वह किसी काम से परशुरामपुर से कोहराएं बाजार की तरफ बाइक से जा रहा था। इसी बीच एक नीलगाय तेजी से सड़क पार कर रही थी। चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

युवक के घर मचा कोहराम
सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ तहसीलदार सिंह के अनुसार घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read