Basti News : समूह संचालिका का पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

UPT | बस्ती।

Jun 23, 2024 01:22

शुक्रवार की रात खाना खाकर सोने चली गई। सुबह साढ़े पांच बजे गांव के एक बुजुर्ग बाग की ओर गए तो उन्होंने देखा कि सुभावती का शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी।

Short Highlights
  • बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा खुर्द का मामला
  • किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रहती थी समूह संचालिका
Basti News : बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा खुर्द गांव में शनिवार की सुबह एक महिला का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। गांव में स्वयं सहायता समूह का संचालन करती थी। उसका शव पेड़ से बंधी साड़ी से लटका हुआ था। यह देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुभावती के बच्चों के नहीं थम रहे आंसू
महिला की पहचान कटरा खुर्द निवासी गांव निवासी सुभावती देवी (45) पत्नी सोनू कुमार के रूप में हुई है। सुभावती गांव में रहकर समूह संचालित करती थीं। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की रात खाना खाकर सोने चली गई। सुबह साढ़े पांच बजे गांव के एक बुजुर्ग बाग की ओर गए तो उन्होंने देखा कि सुभावती का शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि सुभावती के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ है। सुभावती के पति, बेटा शिवम और बेटी खुश्बू शव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

आत्महत्या की जताई आशंका
ग्रामीणों के मुताबिक सुभावती के पति सोनू कुमार भी बीमार चल रहे हैं। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है। सुभावती की मौत से पूरा गांव गमगीन है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारण का पता चल सकेगा। 

Also Read