Basti News : अयोध्या में उमड़े जनसैलाब के चलते नेशनल हाईवे पर आज भी बंद रहा ट्रैफिक

Uttar Pradesh Times | नेशनल हाईवे पर आज भी बंद रहा ट्रैफिक

Jan 24, 2024 14:21

बस्ती से अयोध्या की ओर जाने वाला यातायात बुधवार को भी शुचारू नहीं हो सका। फुटहिया चौराहे पर पुलिस की बैरीकेडिंग से वाहनों को कलवारी की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं लोगों को उम्मीद थी, कि अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बस्ती से अयोध्या हाईवे पर यातायात सामान्य हो जाएगा। लेकिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ के चलते अभी आवागमन सुचारू नहीं किया जा सका है।

Basti News : बस्ती से अयोध्या की ओर जाने वाला यातायात बुधवार को भी शुचारू नहीं हो सका। फुटहिया चौराहे पर पुलिस की बैरीकेडिंग से वाहनों को कलवारी की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं लोगों को उम्मीद थी, कि अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बस्ती से अयोध्या हाईवे पर यातायात सामान्य हो जाएगा। लेकिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ के चलते अभी आवागमन सुचारू नहीं किया जा सका है। जिसके चलते अयोध्या की ओर जाने वाला पूरा यातायात पुलिस द्वारा डायवर्ट किया जा रहा है।

वाहनों के संचालन पर लगी है रोक
अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती में मड़वानगर व चौकड़ी टोल प्लाजा पर जिला प्रशासन ने 14 जनवरी से भारी वाहनों की आवाजाही रोक लगा रखी है। वहीं, 20 जनवरी से सभी वाहनों का संचलन भी रोक दिया गया था। दोनों टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन 50 से 60 लाख रुपए प्रतिदिन राजस्व की वसूली होती है। इन आठ दिनों में यहां तकरीबन पांच करोड़ रुपए की क्षति मानी जा रही है। वहीं कार जैसे छोटे वाहन आदि गुजर रहे हैं। इनमें जिनका पंजीयन जिले में हुआ है, उनका टैक्स माफ है और बाकी वीआईपी व अयोध्या में आमंत्रित लोगों के अलावा सरकारी वाहन शामिल हैं।

टोल प्लाजा पर पसरा सन्नाटा
जिले में शहर से सटे मड़वानगर, हर्रैया के चौकड़ी व बस्ती-आंबेडकरनगर हाईवे और अक्सड़ा चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल प्लाजा बनाए गए हैं। बता दें कि अक्सड़ा टोल प्लाजा पर तो खास रोक-टोक नहीं है, लेकिन अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती में मड़वानगर व चौकड़ी टोल प्लाजा पर जिला प्रशासन ने 14 जनवरी से भारी वाहनों की आवाजाही रोक रखी है। ऐसे में अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन स्थित जिले के दोनों टोल प्लाजा पर नौ दिनों से भारी वाहनों की आवाजाही ठप होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।

यहां रिजर्व रखे गए हैं दो-दो लेन
एनएचएआई ने जिले के दोनों टोल प्लाजा पर दो-दो लेन रिजर्व कर रखे हैं। इन लेन से वीआईपी, अयोध्या में आमंत्रित लोग, एंबुलेंस, फायरब्रिगेड व सरकारी अफसरों के वाहन गुजर रहे हैं। अगले आदेश तक यही व्यवस्था जारी रहेगी। टोल कंपनी साईं इंटरप्राइजेज के जनरल मैनेजर सौविक मित्रा व मड़वानगर टोल प्लाजा के व्यवस्थापक विनय मिश्रा के अनुसार इन रिजर्व लेन पर तत्काल सेवा देने के लिए स्पेशल गार्ड तैनात किए गए हैं। शासकीय व इमरजेंसी सेवा देने के लिए इन दोनों लेन को 24 घंटे आरक्षित किया गया है, ताकि कोई अवरोध खड़ा ना हो।

Also Read