Hamirpur News : वृद्ध की मौत, कमरे के अंदर पड़ा मिला शव, परिजनों में मचा हड़कंप

UPT | हमीरपुर।

Jul 05, 2024 03:25

यूपी के हमीरपुर जिले में वृद्ध का घर पर मृत अवस्था में शव पड़ा देखा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव…

Hamirpur News : यूपी के हमीरपुर जिले में वृद्ध का घर पर मृत अवस्था में शव पड़ा देखा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की छानबीन में लगी हुई है। घटनास्थल से अंदाजा लगाया जा रहा है घटना को अंजाम बीती रात दिया गया था। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर के वार्ड नंबर 3 में सुबह 6 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी की वृद्ध धनीराम पुत्र जागू वर्मा अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारियों और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना के खुलासे को लेकर फील्ड यूनिट टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भर कार्यवाही शुरू कर दी है।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान मौजूद
अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा व क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने मौका मुआयना कर बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं l मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति व छोटे बेटे धर्मेंद्र के साथ रह रही थी। बड़ा बेटा सुनील बगल के मकान में रहता है। घटना के बाद से धर्मेंद्र वहां से फरार है। पत्नी की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ सुमेरपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है l

Also Read