सीएम योगी का बलरामपुर दौरा : 'शक्ति के पर्व' पर की मां की आराधना, दर्शन के बाद किया जनसंपर्क

UPT | सीएम योगी ने मंदिर में आए बच्चों को चॉकलेट दी

Oct 10, 2024 12:35

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बलरामपुर के प्रसिद्ध देवीपाटन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज और निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का भी दौरा किया।

Balrampur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय बलरामपुर दौरे के दौरान गुरुवार सुबह बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध देवीपाटन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया। जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और समीक्षा बैठक कीं। जिसमें धार्मिक कर्तव्यों से लेकर प्रशासनिक कार्यों तक शामिल थे। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने मां पाटेश्वरी के चरणों में शीश झुकाकर प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गायों को गुड़ और चारा खिलाया और मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दौरे की शुरुआत
बलरामपुर दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज और निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। जहां उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और सरकार जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक भी की और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

दर्शन और पूजा-अर्चना
गुरुवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी की पूजा कर राज्य के लोगों के लिए खुशहाली की प्रार्थना की। योगी आदित्यनाथ ने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए मां भगवती से उत्तर प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मंदिर में उपस्थित पुजारियों और अन्य भक्तों से बातचीत की और मंदिर की व्यवस्था की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें : Ratan Tata Love Story : भारत-चीन के बीच आए दरार ने लूटा रतन टाटा का प्यार, जानें दिग्गज कारोबारी की अधूरी प्रेम कहानी...

गोशाला में गायों की सेवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में स्थित गोशाला का भी दौरा किया। यहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ और चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला की व्यवस्था को भी बारीकी से देखा और निर्देश दिए कि गायों के देखभाल और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

दर्शन के बाद किया जनसंपर्क
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन के बाद मंदिर भ्रमण के दौरान वहां आए दर्शनार्थियों से भी मुलाकात की। लोग मुख्यमंत्री को देख अभिवादन करने लगे उन्होंने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। खास बात यह रही कि मंदिर परिसर में आए छोटे बच्चों से योगी आदित्यनाथ ने खास बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने और मेहनत से आगे बढ़ने के मंत्र भी दिए।
मुख्यमंत्री ने थारू जनजाति छात्रावास के बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से उनकी शिक्षा, खान-पान और रहने की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश की। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें : UPPSC Exam : यूपीपीएससी परीक्षा में बदलाव की तैयारी, चार सेट में पेपर के लिए लाया जाएगा अध्यादेश

Also Read