Gonda News : धर्मपाल सिंह बोले-अवैध रूप से चल रहे मदरसों की चल रही है जांच, तय की जाएगी जिम्मेदारी

UPT | कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक की।

Mar 11, 2024 00:27

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब हमने पूरे प्रदेश में संचालित मदरसों की जांच कराई तो कुछ स्थानों पर मदरसों में फंडिग आ रही है। जांच टीम द्वारा कहा गया कि इन मदरसों के लोगों द्वारा आय का स्त्रोत बताने का काम नहीं किया गया है।

Gonda News (मनोज कुमार) : लोकसभा प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि मदरसों में फंडिंग की बात निकाल कर सामने आई थी। जिसकी जांच कराई जा रही है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो यह अवैध रूप से मदरसे चल रहे हैं। इसको लेकर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। 

लोकसभा प्रभारी धर्मपाल सिंह ने रविवार को गोंडा लोकसभा संचालन समिति की बैठक की और चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया है कि 5 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह को विजयी बनाया जाएगा। बैठक में उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

गरीब मुसलमानों के बच्चों के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में लैपटॉप देखना चाहते हैं पीएम
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मदरसों में गरीब मुसलमान के बच्चे पढ़ते हैं। हम इन गरीब मुसलमान के बच्चों के एक हाथ में कुरान तो एक हाथ में लैपटॉप देखना चाहते हैं। इनको हम मॉडर्न शिक्षा से मुख्य धारा से जुड़ने के लिए काम करना चाहते हैं। उर्दू, अरबी और फारसी के साथ हमने अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान विषयों को जोड़ते हुए पढ़ने की बात कही है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब हमने पूरे प्रदेश में संचालित मदरसों की जांच कराई तो कुछ स्थानों पर मदरसों में फंडिग आ रही है। जांच टीम द्वारा कहा गया कि इन मदरसों के लोगों द्वारा आय का स्त्रोत बताने का काम नहीं किया गया है। मदरसों के लोगों ने कहा कि हमको चंदा मिल रहा है। हम जकात से पैसा लाते हैं। इन सभी बातों की जांच की जा रही है। जांच का निर्णय आएगा तभी इन मदरसों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी। इस समय हमें कोई मदरसा बंद नहीं करना है। बड़े पैमाने पर जो अवैध मदरसे खुले हैं, जांच पूरी होने के बाद इसको लेकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

गरीबों का दर्द समझते हैं प्रधानमंत्री
सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीएम मोदी की हिटलर से तुलना पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब मां के कोख से पैदा हुए इंसान हैं, जो गरीबों का दर्द बहुत बेहतर जानते हैं। इसीलिए गरीब को रहने के लिए मकान मिले, पेट भरने को लेकर भोजन मिले और तन ढकने को कपड़े मिले। वहीं भाजपा नेता द्वारा कर्नाटक में दिए गए 400 सीट संविधान बचाने के लिए धर्म बचाने के लिए चाहिए, इस बयान पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश संविधान से चलता है। न्याय संविधान के अनुरुप होता है और कानून जो देश हित में है। इस कानून को बनाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है और आगे भी करेंगे, दूसरा काम कोई नहीं करेंगे।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि न्याय अगर किसी को मिल सकता है तो मोदी राज में मिल सकता है। योगीराज में मिल सकता है। भाजपा के शासनकाल में मिल सकता है और मिलता है। देश मोदी के साथ खड़ा है। 
 

Also Read