Gonda News : पर्यटन के रूप में विकसित होगी ऐतिहासिक बारादरी, जानें प्रशासन की पूरी योजना...

UPT | गोंडा का ऐतिहासिक बारादरी।

Oct 22, 2024 10:42

गोंडा जिले के वजीरगंज में स्थित बारादरी के पर्यटन विकास की कवायद शुरू कर दी गई है। लंबे समय से बंद पड़ी इस बारादरी को जिला प्रशासन ने फिर से जीवित करने का निर्णय लिया है। गोंडा जिला प्रशासन ने शासन को इस संबंध...

Gonda News : गोंडा जिले के वजीरगंज में स्थित बारादरी के पर्यटन विकास की कवायद शुरू कर दी गई है। लंबे समय से बंद पड़ी इस बारादरी को जिला प्रशासन ने फिर से जीवित करने का निर्णय लिया है। गोंडा जिला प्रशासन ने शासन को इस संबंध में पत्र लिखा है। सीडीओ अंकिता जैन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बारादरी के चारों ओर पैदल पथ, इंटरलॉकिंग और रंगीन सीढ़ियों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कोंडर झील की सफाई का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा, ताकि मत्स्य विभाग इसे ऐतिहासिक स्वरूप दे सके। सीडीओ ने विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव और मानचित्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। 

84 ग्राम पंचायतों के विकास की योजना 
पर्यटन विकास के लिए मनरेगा के तहत गोंडा की वजीरगंज ग्राम पंचायत समेत 84 ग्राम पंचायतों के विकास की योजना बनाई गई है, जिसमें वजीरगंज ग्राम पंचायत को विशेष महत्व दिया गया है। 84 ग्राम पंचायतों में विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिससे बारादरी का समुचित विकास संभव हो सकेगा। 

क्या कहती हैं सीडीओ अंकिता जैन
सीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि ऐतिहासिक बारादरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या आने की उम्मीद है। सरकार ने इसे पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए चुना है और सभी तैयारियां जल्द ही शुरू की जाएंगी। इस पहल से वजीरगंज और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

Also Read