एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण : दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन, बढ़ेगी मुस्तैदी

UPT | रबर बुलेट गन चलाते एसपी

Oct 25, 2024 21:16

गोंडा जिले में आगामी धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और छठ पूजा के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जा रहा है।

Gonda News : गोंडा जिले में आगामी धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और छठ पूजा के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जा रहा है। गोंडा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण अभ्यास आयोजित किया गया। 

पुलिस कर्मियों को दी जानकारी
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि कोई अशांति फैलती है, तो पुलिस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सके। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस अभ्यास की निगरानी की और टियर गैस गन, रबर बुलेट चलाकर पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। एसपी ने जिले के सभी थानों से आए पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने की विधियां समझाईं और विभिन्न दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रयोग कराकर उन्हें प्रशिक्षित किया। 

थाना प्रभारी भी हुए शामिल
गोंडा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी इस अभ्यास में शामिल हुए, जिसमें उन्हें विभिन्न फॉर्मेशनों जैसे लाठी पार्टी और फायर ब्रिगेड की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। 

उपकरणों के संचालन की दी जानकारी
इस दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को दंगा रोधी उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। यह नियमित रूप से किया जाने वाला अभ्यास है ताकि पुलिस हमेशा तत्पर रहे और किसी भी आकस्मिक स्थिति का सामना कर सके। इस तरह की तैयारियां गोंडा जिले में शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Also Read