अच्छी खबर : झांसी बनने जा रहा है नया नोएडा, जानिए क्या होगा शहर का न्यू लुक...

सोशल मीडिया | झांसी बनने जा रहा है नया नोएडा

Apr 12, 2024 10:32

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान बनाने के लिए कंपनियों को अब 30 अप्रैल तक बिड डालने का मौका मिलेगा। बीडा प्रशासन ने 21 दिन के लिए तारीख बढ़ा दी है। इससे...

Short Highlights
  • पहले 9 अप्रैल थी अंतिम तारीख, अब 21 दिन बढ़ा दिया गया है।
  • 23 फरवरी को हुई प्री-बिड बैठक में 24 कंपनियों ने भाग लिया था।
  • अब तक केवल एक कंपनी ने ही बोली लगाई है
Jhansi News : बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान बनाने के लिए कंपनियों को अब 30 अप्रैल तक बिड डालने का मौका मिलेगा। बीडा प्रशासन ने 21 दिन के लिए तारीख बढ़ा दी है। इससे पहले बिडिंग की अंतिम तिथि 9 अप्रैल थी।

जमीन खरीद की प्रक्रिया जारी है
बीडा को नोएडा की तर्ज पर 14,225 हेक्टेयर में विकसित किया जाना है। इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया जारी है। बीडा को अंतरराष्ट्रीय शहर की तरह विकसित करने की योजना है, इसलिए मास्टर प्लान पर खास ध्यान दिया जा रहा है। शासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया था कि मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी उस कंपनी को दी जाएगी, जो पहले विदेश में किसी शहर को बसाने के लिए मास्टर प्लान बना चुकी हो।

24 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था
23 फरवरी को हुई प्री बिड बैठक में 24 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बीडा के अधिकारियों के समक्ष सुझाव भी दिए थे। इन सुझावों को शामिल करते हुए बीडा प्रशासन ने बिड निकाली थी।

21 दिन का और समय दिया गया 
इस दौरान केवल एक कंपनी ने बिड डाली थी। अब कंपनियों को बिड डालने के लिए 21 दिन का और समय दिया गया है। बीडा के विशेष कार्याधिकारी डॉ. लाल कृष्ण ने बताया कि 30 अप्रैल तक बिड डालने का मौका दिया गया है। यह उम्मीद की जा रही है कि डेडलाइन के बढ़ने से अधिक कंपनियां बिडिंग में भाग लेंगी और बीडा को एक बेहतरीन मास्टर प्लान मिलेगा।

Also Read