Auraiya News : पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंचा बुजुर्ग, कहा- एक भी वोट न जाए बेकार

UPT | बुजु्र्ग रामलखन

May 13, 2024 19:16

देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। लोकसभा चुनाव के पांचवीं चरण का मतदान आज संपन्न हुआ। इसी बीच औरैया जिले से मतदान की महत्ता को लेकर खबर सामने आई है। एक बुजुर्ग मतदान की महत्ता...

Auraiya News : देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। लोकसभा चुनाव के पांचवीं चरण का मतदान आज संपन्न हुआ। इसी बीच औरैया जिले से मतदान की महत्ता को लेकर खबर सामने आई है। एक बुजुर्ग मतदान की महत्ता को साबित करने के लिए अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले वोट डालने बूथ पर पहुंच गया। घर पर पत्नी का शव रखा छोड़कर मतदान करने बूथ पहुंचा बुजुर्ग अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

मतदान के महापर्व के लिए मिशाल पेश की
खुशी के मौका छोड़कर मतदान करने खबरें तो अक्सर सुर्खियों में रहती है। लेकिन जिले के दिबियापुर में एक बुजुर्ग ने मतदान के महापर्व के लिए एक मिशाल पेश की। बुजुर्ग ने पत्नी का शव का दाह संस्कार करने से पहले वह वोट देने मतदान केंद्र पहुंच गया। 84 वर्षीय बुजुर्ग रामलखन संजय नगर का रहने वाला है। रामलखन की पत्नी सरोज कुमारी (78) का रविवार की शाम देहांत हो गया था। परिजनों एवं रिश्तेदारों के इकट्ठा न होने के कारण शाम को सरोज कुमारी का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

रिश्तेदारों ने रामलखन को खूब समझाया
सुबह अंतिम संस्कार किए जाने की बात तय हुई। तभी रामलखन ने रिश्तेदारों को बताया कि वह मतदान करने मतदान केंद्र जाएंगे। रिश्तेदारों ने पत्नी की अंत्येष्टि करने के बाद मतदान करने के लिए समझाया। लेकिन रामलखन पहले वोट देने की जिद पर अड़ा रहा और मतदान केंद्र पहुंच गया। करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने दिबियापुर के प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट दिया। इसके बाद लगभग 11 बजे दिबियापुर के मुक्तिधाम में पहुंचकर पत्नी का अंतिम संस्कार किया। रामलखन ने बताया कि वह पत्नी और बेटी विनीता के साथ घर में रहते हैं। पत्नी के निधन के कारण एक वोट कम हो गया। लेकिन वह अन्य वोट कम नहीं होने देना चाहते थे।

Also Read