Pradhan Mantri Awas Yojana : बीजेपी ब्लॉक प्रमुख की पत्नी को मिला प्रधानमंत्री आवास, दो किस्ते खाते से निकाली, पात्र वंचित-अपात्र उठा रहे लाभ

UPT | ब्लॉक प्रमुख।

Jun 27, 2024 01:54

औरैया में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख की पत्नी के आवेदन को स्वीकार किया गया। इतना ही नहीं उनके खातों में दो किस्ते भी भेज दी गईं।

Auraiya News : यूपी के औरैया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री अवास योजना गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही है। लेकिन प्रधानमंत्री की इस योजना को उन्हीं के पार्टी के नेता और अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास की किस्तें पात्रों को नहीं बल्कि अपात्रों को दी जा रही हैं। अजीतमल ब्लॉक प्रमुख की पत्नी का आवेदन स्वीकार किया गया। इसके साथ ही दो किस्तें भी उनके खाते में भेज दी गईं।

मंगलवार को जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो ब्लॉक प्रमुख दोनों किस्ते वापस करने की बात करने लगे। हालाकि यह आवेदन 2019 में किया गया था। उस दौरान ब्लॉक प्रमुख नहीं थे। वहीं, इस मामले को जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने भी संज्ञान में लिया है। इस मामले को विपक्ष मुद्दा भी बना सकता है।

दो किस्तें खाते से निकाली
अजीतमल कस्बे के विद्या नगर निवासी बीजेपी नेता और ब्लॉक प्रमुख अवनीश पांडेय की पत्नी संध्या सेऊपुर गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में नगर पंचायत बाबरपुर से अजीतमल में आवास के लिए आवेदन किया था। उनके खाते में दो किस्तें 50 हजा और डेढ़ लाख खाते में भी पहुंच गई। इतना ही नहीं उन्होंने खाते से पैसे भी निकाल लिए, लेकिन मकान नहीं बनवाया।

निमार्ण कार्य की फोटो पोर्टल पर अपलोड कराई
उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निमार्ण कार्य की फोटो कर्मचारी से पोर्टल में अपलोड करा दी। वर्ष 2019 में रानी पोरवाल बीजेपी समर्थित नगर पंचायत चेयरमैन थीं। वहीं ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी। खाते में आई रकम वापस की जाएगी। वर्तमान नगर पंचायत चेयरमैन के बीमार होने के कारण आश चक से बात नहीं पाई है।

Also Read