Auraiya
ऑथर Asmita Patel

रक्षक निकला भक्षक : दरोगा ने महिला से किया दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर पहुंची थी

Uttar Pradesh Times | रक्षक निकला भक्षक

Dec 23, 2023 15:07

औरैया जहाँ महिलाओ की सुरक्षा को लेकर शासन शख्त है और पुलिस विभाग में ही महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।ऐसे मे एक महिला ने एक दरोगा पर रेप का आरोप लगाया है।

Auraiya News: औरैया जहाँ महिलाओ की सुरक्षा को लेकर शासन शख्त है और पुलिस विभाग में ही महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।ऐसे मे एक महिला ने एक दरोगा पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद पुलिस महकमे मे ह्ड़कंप मचा तो उच्चधिकारियो ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दारोगा को जेल भेज दिया।

महिला ने लगाई न्याय की गुहार
औरैया जिले के दिबियापुर थाने मे तैनात एक दरोगा ने पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने का काम किया है। जहाँ साल 2020 में बिधूना कोतवाली में तैनाती के समय दारोगा मुकेश कुमार के पास दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया। जिसकी जाँच मुकेश कुमार के पास थी। तभी पीड़ित महिला दारोगा के सम्पर्क में आई। जिसके बाद दारोगा मुकेश ने महिला की मज़बूरी का फायदा उठाया और उसको बातो मे फसाया और उसके साथ कई बार जबरन रेप भी किया। वही महिला ने समाज और परिवार की इज़्ज़त के डर के कारण इस बात को छुपाया। लेकिन इस बात का फायदा दारोगा उठाता रहा। ज़ब महिला ज्यादा पीड़ित हुई तब महिला ने अपने साथ हुई घटना को पुलिस विभाग के अधिकारियो को सुनाया और न्याय की गुहार लगाई। तब पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दारोगा को जेल भेज दिया।

जांच के बदले लूटी इज्जत
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया की एक दारोगा के ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। वही आरोपी दारोगा की 2020 मे नई तैनाती थी तभी दरोगा मुकेश कुमार के पास दहेज उत्पीड़न के मामले की जांच आई थी। तभी पीड़ित महिला दारोगा के सम्पर्क मे आई तभी से दारोगा महिला को बहलाता फुसलाता रहा और उसका शोषण करता रहा। उसके साथ रेप किया, जिसकी तहरीर महिला ने दिवियापुर पुलिस को दी। मामला दर्ज कर आरोपी हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संबंधित एसआई के खिलाफ विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई की गई है। 

ये भी पढ़े: आज इन रास्तों पर सफर करना होगा मुश्किल, पढ़े ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी 

Also Read