Mainpuri News : योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को बीजेपी ने मैनपुरी से बनाया प्रत्याशी, डिंपल यादव को देंगे टक्कर

UPT | मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर

Apr 10, 2024 17:43

मैनपुरी सीट पर बीजेपी ने जयवीर सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। जयवीर सिंह ठाकुर योगी सरकार में मंत्री हैं। इसके साथ ही मैनपुरी की सदर सीट से विधायक हैं।

Kanpur News: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट ​सुर्खियों में बनी हुई है। सपा की तरफ से कहा जा रहा था कि बीजेपी को मैनपुरी में प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति ने मंथन के बाद योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है। इस सीट को नेताजी मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि भी मानी जाती है। सपा ने मैनपुरी से वर्तमान सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में जयवीर सिंह ठाकुर और डिंपल यादव की सीधी लड़ाई है।

यूपी के चर्चित सीटों में सुमार मैनपुरी सीट से बीजेपी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से है। जयवीर सिंह ठाकुर मैनपुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 में सदर सीट से चुनाव जीते थे। जयवीर सिंह ठाकुर योगी सरकार में पर्यटन एंव संस्कृति मंत्री हैं।

मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह की छोटी बहु अपर्णा यादव को उतारने की चर्चा चल रही थी। वहीं, अपर्णा यादव ने भी कहा था कि पार्टी जो भी फैसला लेगी, उसका सम्मान करेंगी। लेकिन बीजेपी ने अपर्णा यादव की जगह जयवीर सिंह ठाकुर को मैनपुरी के मैदान में उतारा है।
 

Also Read