Kanpur News : बिधनू थाने के कांस्टेबल का सराहनीय कार्य, ट्रेन में छूटा महिला का बैग लौटाया

UPT | ट्रेन में छूटा महिला का बैग लौटाया

Jul 08, 2024 16:42

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के बिधनू थाने की पुलिस ने एक सराहनीय काम किया है। कानपुर के बिधनू थाने में डाक लिपिक के पद पर तैनात एक सिपाही छुट्टी पर अपने घर प्रयागराज गया था और रविवार को ड्यूटी पर लौटते समय उसे ट्रेन में एक बैग मिला।

Kanpur News : कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की बिधनू थाने की पुलिस का सराहनीय कार्य देखने को मिला है। कानपुर के बिधनू थाने में डाक मुंशी के पद पर तैनात कांस्टेबल छुट्टी पर अपने घर प्रयागराज गए हुए थे और रविवार ड्यूटी पर लौटते समय ट्रेन में उन्हें एक बैग मिला। बैग में मिले कागजात के आधार पर सिपाही ने महिला से सम्पर्क किया और सोमवार सुबह महिला कन्नौज से बिधनू थाने आयी और जब उसे बैग मिला तो उसके चेहरे की मुस्कान वापस आ गई।

जानकारी के मुताबिक बृजेश कुमार सिंह बिधनू थाने में डाक लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वह हाल ही में विभाग से छुट्टी लेकर तीन दिन के लिए प्रयागराज अपने घर गए थे। रविवार को वह कालिंदी एक्सप्रेस से कानपुर लौट रहे थे। तभी उन्हें ट्रेन में अपनी सीट के पास एक बैग मिला। जिसमें 50 हजार की एफडी, दो पासबुक, दो आधार कार्ड, दो जोड़ी चांदी की बिछिया और 1500 रुपये रखे थे। 

अथक प्रयास के बाद के स्वामी को ढूंढा
कांस्टेबल बृजेश कुमार सिंह ने बैग के मालिक से संपर्क करने का अथक प्रयास किया तो पता चला कि बैग कन्नौज निवासी संतोष दीक्षित की पत्नी किरन दीक्षित का है।  जहां पुलिस विभाग द्वारा फोन कर थाने पर अपना बैग प्राप्त करने को कहा गया। बिधनू थाने बुलाते हुए बैग उनको सौंप दिया। बैग में रखा सामान पाकर किरन के खुशी के मारे आंसू छलक पड़े।

कांस्टेबल का आभार व्यक्त किया
किरण ने बिधनू पुलिस की प्रशंसा करते हुए कांस्टेबल ब्रजेश कुमार का हृदय से आभार व्यक्त किया। किरण ने कहा कि हम उम्मीद छोड़ चुके थे कि हमारा बैग वापस मिलेगा। लेकिन बिधनू पुलिस ने हमारा खोया हुआ बैग वापस दिलाया।

Also Read