Moneylender Murder Case Exposed : सूदखोर का शव दफना कर ट्रैक्टर से जोता खेत, फसल उगाने की थी प्लानिंग, शराब-नॉनवेज पार्टी का बनाता था दबाव

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jun 12, 2024 20:05

इटावा में सूदखोर हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूदखोर की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव अपने ही खेत में दफना दिया था। इसके बाद निशान मिटाने के लिए खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया था। आरोपी खेत पर फसल उगाने की तैयार कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

Etawah News : यूपी के इटावा में चार दिन से लापता सूदखोर की हत्या कर शव डेढ़ मीटर नीचे खेत में दफना दिया गया था। इटावा पुलिस ने सूदखोर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा ​किया है। आरोपी ने सूदखोर की हत्याकर शव खेत में दफना दिया था। इसके बाद खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया था। दरअसल आरोपी शव को दफना कर उस पर फसल उगाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

सहसों थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव निवासी अरविंद गुर्जर लोगों को ब्याज में पैसे बांटते थे। अरविंद का आसपास के कई गांवों में ब्याज पर पैसा बंटा हुआ है। अरविंद गुर्जर बीते चार दिनों से लापता थे। उनके छोटे भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो बीते गुरूवार को अरविंद गुर्जर एक युवक के साथ बाइक में जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। अरविंद अविवाहित होने की वजह से अधिकतर खाना बाहर खाते थे।

शराब-नॉनवेज खिलाने का बनाता था दबाव
हत्यारोपी दिलीप सिंह उर्फ प्रेम सिंह ने दो साल पहले अ​रविंद गुर्जर से ब्याज में एक लाख रुपए उधार लिए थे। जिसकी वजह से सूदखोर और प्रेम सिंह का उठना-बैठना शुरू हो गया था। ​हत्यारोपी ​प्रेम सिंह का आरोप है कि अ​रविंद आयदिन शराब और नॉनवेज खिलाने का दबाव बनाता था। इसके साथ ही चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर रकम बड़ी कर ली थी। इतनी बड़ी रकम देने असमर्थ था।

खेत में शव दफना का फसल उगाने की थी तैयारी
बीते 6 जून को प्रेमसिंह हनुमंतपुर चौराहा आया था। उसे सूदखोर भी वहां पर मिल गया। प्रेम सिंह सूदखोर को शराब और मीट खिलाने के लिए बाइक पर बैठाकर अपने ट्यूबवेल ले गया। आरोपी ने सूदखोर को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी कुल्हाड़ी काट कर हत्या कर दी। उसने शव को खेत में दफना दिया, और पूरे खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया। खेत पर फसल उगाकर हत्या के निशान मिटाना चाहता था। 

Also Read