हनुमान मंदिर के महंत ने त्यागा शरीर : गुरु के निधन से आहत शिष्य ने भी त्यागे प्राण, गांव में शोक की लहर

UPT | इटावा।

Jun 18, 2024 00:22

इटावा में बिठौली छोटी शाला हनुमान मंदिर के महंत पुरूषोत्तम दास महाराज ने शरीर त्याग दिया। उनके निधन की खबर सुनकर उनके शिष्य ने भी दो घंटे बाद दम तोड़ दिया। गुरु-शिष्य के शरीर त्यागने से गांव में शोक का माहौल है।

Etawah News : यूपी के इटावा से गुरू शिष्य का अनूठा प्रेम देखने को मिला। बिठौली के छोटी शाला हनुमान मंदिर के महंत पुरूषोत्तम दास ने शरीर त्याग दिया। इसके दो घंटे बाद उनके शिष्य ने भी गम में दम तोड़ दिया। गुरु-शिष्य का प्रेम देखकर कर मंदिर में प्रतिदिन आने श्रद्धालु भी भावुक हो गए। गुरु-शिष्य के प्रेम की चर्चा आसपास के गांवों में है।

बिठौली के छोटी शाला हनुमान मंदिर में महंत पुरूषोत्तम दास महाराज लंबे समय से सेवा कर रहे थे। उनके शिष्य जगदीश दास भी गुरू का हाथ बटाते थे। गुरु-शिष्य मिलकर पूरे दिन मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। महंत पुरूषोत्तम दास जी महाराज मध्य प्रदेश के भिंड के टेहनगुर गांव के रहने वाले थे। पूजा पाठ के चलते स्थानीय लोग उन्हें कोतवाल का दर्जा देने लगे थे। उन्हें लोग मंदिर का कोतवाल भी कहते थे। महंत भागवत और भंडारे का प्रसाद खाने के लिए पास के गांव में गए थे। शाम के वक्त महंत वापस लौटे और बरामदे में लेट गए। कुछ घंटे बाद उन्होंने अपना शरीर छोड़ दिया। इसकी जानकारी उनके शिष्य जगदीश दास को हुई कि गुरु जी इस दुनिया में नहीं रहे। इसके दो घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जिसकी वजह से गांव में शोक का माहौल है। 

Also Read