Etawah News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि, सैफई में अहम बैठक, विधानसभा सदस्यता पर होगा अंतिम फैसला

UPT | अखिलेश यादव

Jun 11, 2024 11:32

इटावा में सपा मुखिया पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में करहल विधानसभा सीट इस्तीफा देने और नेता प्रतिपक्षा किसे बनाया जाए। इस को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए सांसद, विधायक सैफई पहुंच रहे हैं। 

Etawah News: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एतिहासिक जीत हासिल की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार शाम सैफई पहुंचे। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधी स्थल पर पहुंच कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोकसभा चुनाव में सपा को 37 सीटों पर जीत दिलाने के बाद अखिलेश यादव समाधी स्थल पर पहुंचे थे। कन्नौज से लोकसभा सीट जीतने के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ने की चर्चा जोरों पर है।

सपा ​मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को सैफई में अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक और सांसद भी पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर चर्चा करेंगे। विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने को लेकर अंतिम फैसला होगा।

दिल्ली की राजनीति पर फोकस
​सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केंद्र की राजनीति करने का मन बना चुके हैं। सपा के यूपी में 37 सांसद हैं। लोकसभा में सपा मुखिया सांसदों का नेतृत्व करेंगे। अखिलेश यादव कहरल विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

कौन होगा नेता प्रतिपक्ष
यदि अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देते हैं, तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष किसे बनाया जाए। इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा होनी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के ​तीन नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें पहला नाम शिवपाल सिंह यादव का है। इसके बाद राम अचल और इंद्रजीत सरोज का नाम चल रहा है।

करहली सीट से कौन होगा सपा प्रत्याशी
इसके साथ ही यदि अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देते हैं, तो करहल सीट पर उपचुनाव होगा। उपचुनाव में बीजेपी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। वहीं, सपा कहरल सीट को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती है। सपा कहरल सीट से किसको प्रत्याशी बनाए। इस बात को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
 

Also Read