UP News : सपा मुखिया अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से देंगे इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष पर जल्द होगा फैसला

UPT | अलिखेश यादव

Jun 11, 2024 19:17

सपा मुखिया अलिखेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। अखिलेश लोकसभा में सपा सांसदों को नेतृत्व करेंगे। उन्होंने करहल की जनता से वादा किया है कि उनके क्षेत्र की समस्याओं को सदन में पूरी ताकत से उठाएंगे।

Etawah News : लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने यूपी में एतिहासिक जीत हासिल की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। उन्होंने सैफई में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद निर्णय लिया है। सपा मुखिया केंद्र की राजनीति संभालेंगे। इसके साथ ही सदन में जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार शाम सैफई पहुंचे थे। उन्होंने पिता मुलायम सिंह के समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर फैसला लिया कि करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन शुरू होते ही संविधान बचाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

जनता की आवाज बनेंगे
उन्होंने कहा कि इसी तरह से हम सभी दलित, पिछड़े कमजोर आदिवासी सभी को साथ लेकर संघर्ष करते रहेंगे। इसके साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। अखिलेश ने कहा कि हम संसद में यूपी की आवाज बनेंगे। हमारे सांसद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सदन आएंगे। जनता की अवाज को सदन में मजबूती के साथ रखा जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष पर जल्द होगा फैसला
सपा मुखिया अखिलेश यादव से नेता प्रतिपक्ष को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ऐसा होना चाहिए जो विधानसभा में जनता की आवाज बने। जिससे पार्टी का वोट बढ़े और पार्टी भी मजबूत बने। 

Also Read