बीजेपी प्रत्याशी ने आरओ को लिखा पत्र : सपा पर असामाजिक तत्वों को बुलाने का लगाया आरोप, चुनाव प्रभावित करने की जताई आंशका

UPT | लोकसभा चुनाव।

May 09, 2024 23:37

कन्नौज से बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि सपा बाहर से असामाजिक व्यक्तियों को बुला रही है। जिसकी वजह से चुनाव प्रभावित हो सकता है। उनका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है।

Kannauj News : यूपी की इत्र नगरी कन्नौज का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प हो गया है। कन्नौज संसदीय सीट पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने जिला निर्वाचन आधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर बीजेपी पर आरोप लगाया है कि सपा ने बाहर से असमाजिक तत्वों को बुलाया है। सुब्रत पाठक ने चुनाव प्रभावित करने की आशंका जाहिर की है। दरअसल शुक्रवार को अखिलेश—राहुल गांधी की संयुक्त रैली होनी है। इंडिया गठबंधन की रैली की वजह से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता कन्नौज पहुंच रहे हैं।

कन्नौज लोकसभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनावी मैदान पर हैं। अखिलेश को चुनाव लड़ाने के लिए प्रदेश भर से सपा और कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता कन्नौज पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से बीजेपी के खेमें में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और सपा दोनों पार्टियों ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है। बीजेपी दोबारा कन्नौज में कमल खिलाना चाहती है। वहीं, सपा अपनी खोई सीट सीट को वापस पाने की कोशिश कर रही है।

अराजकता फैलाने की जताई आशंका
सुब्रत पाठक ने पत्र में लिखा है कि स्थानीय लोगों द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि आम चुनाव 2024 को प्रभावित करने की योजना बनाई जा रही है। अराजकता फैलाने की मंशा से समाजवादी पार्टी कन्नौज व प्रदेश के बाहर से कई असमाजिक व्यक्ति जो विशेष समुदाय से हैं। आतंकी गतिविधी को अंजाम देने की मंशा से बुलाए गए हैं।

कार्रवाई की मांग
कन्नौज लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में कन्नौज के बाहर से अनेकों वाहन व लोग भारी संख्या में सक्रिय हैं। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर भारतीय लोकतंत्र पर हमला करना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर त्वरित करने करें। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राहुल-अखिलेश की होनी है संयुक्त रैली
शुक्रवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव की कन्नौज में जनसभा होनी है। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।  राहुल और अखिलेश की रैली में अपार भीड़ होने की संभावना है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता कन्नौज पहुंच रहे हैं। इंडिया गठबंधन की रैली के ​जरिए अखिलेश यादव कन्नौज में विपक्ष को अपनी ताकत दिखाएंगे। कन्नौज के बाद राहुल और अखिलेश कानपुर के जीआईसी मैदान में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
 

Also Read