Kannauj News : अनियंत्रित स्कार्पियो के नहर में गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, शीशे और दरवाजे खुल जाते तो बच जाती जान

UPT | नहर में गिरी स्कार्पियो।

May 28, 2024 01:34

कन्नौज में अनियंत्रित स्कार्पियो नहर में जा गिरी। जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। यदि हादसे के वक्त स्कार्पियो के दरवाजे और शीशे खुल जाते, तो दोनों की जान बच सकती थी।

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। अनियंत्रित कार रात के वक्त नहर में जा गिरी। चाचा-भतीजे पूरी रात स्कार्पियो में फंसे रहे। अगले दिन सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी, तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से स्कार्पियो को बाहर निकलवाया। जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो चुकी थी। यदि स्कार्पियो के दरवाजे और शीशे खुल जाते, तो दोनों की जान बच सकती थी।

छिबरामऊ के दीपकपुर गांव निवासी राहुल परिवारिक भतीजे अवनीश के साथ स्कार्पियो से राजपुर गांव गए थे। राजपुर गांव में राहुल के फूफा की भतीजी की शादी थी। बारात आने में देरी थी, इस लिए अवनीश को लेकर राहुल बहन संगीता के घर चला गया। रात के वक्त लौटते समय इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सकतपुर कसुआ मार्ग के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

पानी भरने से मौत
नहर में पानी अधिक होने की वजह से स्कार्पियो डूब गई। इस दौरान स्कार्पियो का दरवाजा और शीशे नहीं खुले। जिसकी वजह से चाचा-भतीजे उसके अंदर फंस गए। गाड़ी में पानी भरने की वजह से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से स्कार्पियो की मदद बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टामॉर्टम के लिए भेजा है।

रास्ता संकरा होने से हुआ हादसा
इंदरगढ़ थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के मुताबिक नहर पटरी का रास्ता संकरा होने की वजह से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिर गई। गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर पुुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। 

Also Read