Kannauj News : हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ मुन्ना यादव और पुलिस के बीच गोली चलने का वीडियो आया सामने

UP Times | वायरल वीडियो के दृश्य

Jan 05, 2024 15:26

कन्नौज जिले के विशुनगढ़ क्षेत्र में बीते दिनों हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ़ मुन्ना यादव और पुलिस के बीच मुतभेड़ हो गई थी। जिसका वीडियो अब...

Kannauj News (पंकज कुमार श्रीवास्तव) : कन्नौज जिले के विशुनगढ़ क्षेत्र में बीते दिनों हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ़ मुन्ना यादव और पुलिस के बीच मुतभेड़ हो गई थी। जिसका वीडियो अब 12 दिन बाद वायरल हुआ है। जिसमें हिस्ट्रीशीटर के बेटा टिंकू  छत से फायर करता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि पूरा मामला छिबरामऊ के धरनीधरपुर गांव का है। जहां 25 दिसंबर को गैर-ज़मानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए थे। वहाँ दोनों पक्षों के बीच मुतभेड़ हो गई थी। लेकिन अब घटना के 12 दिन बाद गोली मारने का वीडियो वायरल हुआ है। वही यह वीडियो गांव के ही लोगों ने बनाया है। वीडियो में गोली चलने की आवाज़ सुनाई दे रही हैं। सिपाही सचिन राठी को गोली लगने के बाद कुछ पुलिसकर्मी चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं की गोली लग गई है। वही वीडियो में हिस्ट्रीशीटर का बेटा टिंकू यादव किलेनुमा अपने मकान की तीसरी मंजिल की छत से गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। गांव के कुछ लोग वीडियो के लास्ट में कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, की हिस्ट्रीशीटर मुन्ना को भी गोली लगी है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि सिपाही सचिन राठी को गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर का बेटा लगातार छत से फायरिंग कर रहा था। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी घायल सिपाही सचिन राठी को बाइक पर अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने बना रही है चुप्पी
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इस पर अभी कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर आज वायरल हुआ है।

Also Read