Kannauj News : महिला ने दो बेटियों को दिया जन्म तो ससुराल के लोगों ने यातनाएं देकर घर से भगाया, छह महीने तक कमरे में बंधक बनाकर रखा

UPT | काल्पनिक तस्वीर

May 21, 2024 23:10

कन्नौज में विवाहिता ने दो बेटियों को जन्म दिया, तो ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वाले बेटे की चाहत रखते थे। बेटा नहीं होने पर पीड़िता को छह महीने तक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। कन्नौज में विवाहिता ने दो बेटियों को जन्म दिया तो पति समेत ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले लड़के की चाहत रखते थे। लेकिन दूसरी बेटी होने पर उसके साथ मारपीट और ताने देने लगे। हद तो तब हो गई, जब ससुराल वालों ने उसे छह महीने तक कमरे में बंद कर के रखा।

विवाहिता ने किसी तरह से बीते 13 मई को मायके पक्ष को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अगले दिन उसके दोनों भाई बहन को लेने के लिए ससुराल पहुंच गए। आरोप है कि ससुराल वालों ने दोनों भाईयों के साथ मारपीट की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाईयों को थाने ले गई। पूरे दिन थाने में बैठाने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की और दोनों भाईयों को थाने से भगा दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया।

दो बेटियों को दिया जन्म
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जसरापुर गांव निवासी नेहा से लिखित शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले गुरसहायगंज के रामकिशन नगर निवासी विक्रम उर्फ विकास पांडेय से हुई थी। शादी के दो बेटियां आंशी और दृष्टि हैं। दूसरी बेटी होने पर ससुरालीजन बेटा नहीं होने पर ताने मारते थे। इसके साथ ही तरह-तरह की प्रताड़ना देते थे।

जांच के आदेश
एसपी ने महिला को न्याय दिलाने का अश्वासन दिया है। एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता दोनों बेटियों के साथ मायके में रह रही है।
 

Also Read