Kanpur News : महिला के जेवर और कैश पार करने वाला ऑटो चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Jun 13, 2024 21:18

कानपुर में बीते दिनों काकादेव थाना क्षेत्र में एक महिला को चकमा देकर ऑटो चालक बैग लेकर फरार हो गया था। जिसमे महिला के बैग में कैश और नगदी थी। इस घटना के बाद महिला ने...

Kanpur News : कानपुर में बीते दिनों काकादेव थाना क्षेत्र में एक महिला को चकमा देकर ऑटो चालक बैग लेकर फरार हो गया था। जिसमे महिला के बैग में कैश और नगदी थी। इस घटना के बाद महिला ने काकादेव थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस लगातार आरोपी ऑटो चालक को ढूंढ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र के जरिये लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक और एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है।

ऑटो चालक सामान लेकर हुआ था फरार
जानकारी के अनुसार, कानपुर में महिला को चकमा देकर समान पार करने वाले आटो चालक, उसकी एक महिला और एक पुरुष साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि 5 जून को 2024 को काकादेव निवासी स्वाति त्रिपाठी ने पुलिस को सूचना दी कि कानपुर सेंट्रल से एक आटो बुक करके अपने घर शास्त्री नगर गयी थी। घर पहुंचते ही आटो से सामान उतारते समय आटो चालक आटो लेकर फरार हो गया। जिसमें सूटकेस में सोने चांदी के आभूषणो सहित 70,000 हजार कैश और भी जरूरी सामान था। 

सीसीटीवी की मदद से पकड़ में आए आरोपी
महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आपरेशन त्रिनेत्र की मदद से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीन शातिर चोर ओम शंकर पटेल, सत्यम व एक महिला शानू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल किया हुआ आटो रिक्शा भी बरामद किया है।

Also Read