रामलला प्राण प्रतिष्ठा : दीपों से जगमगाएगा कानपुर, घरों के साथ मंदिर और चर्च भी होंगे रोशन

Uttar Pradesh Times | महापौर प्रमिला पाण्डेय

Jan 04, 2024 10:49

भगवान श्री राम 22 जनवरी को भव्य नए मंदिर में विराजेंगे। इस दिन का इंतजार देशवासी काफी अरसे से कर रहे थे। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को शहरी दीपावली की तरह मनाएं, यह अपील महापौर प्रमिला पाण्डेय ने की।

Kanpur News : भगवान श्री राम 22 जनवरी को भव्य नए मंदिर में विराजेंगे। इस दिन का इंतजार देशवासी काफी अरसे से कर रहे थे। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को शहरी दीपावली की तरह मनाएं, यह अपील महापौर प्रमिला पाण्डेय ने की। सभी लोग घर की साफ सफाई करके शाम को दीप जलाकर घर को रोशन करें।  बीते बुधवार को महापौर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जनजागरण के लिए हर दिन पदयात्रा करेंगी। इसके साथ ही हर पार्षद को 5100 दीये, तेल, बत्ती दिये जायेंगे। जो अपने क्षेत्र के मन्दिरों, मलिन बस्तियों एवं गरीबों को वितरण करेंगे।

वार्ड के प्रमख मन्दिरों को सजाया जायेगा
गुरुवार से भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा तक हर दिन 01 घंटे बाजारों में पदयात्रा निकाली जायेगी। जिसमें भगवा झंडा के साथ, ढोल, मंजीरा के साथ गायन भी होगा। धर्मगुरुओं से वार्ता के बाद पनकी, जागेश्वर, वनखंडेश्वर, सिद्धनाथ मंदिरों एवं गुमटी गुरूद्वारा को सजाया जायेगा एवं प्रसाद वितरण, एलईडी पर प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा, इसके साथ ही क्राइस्ट चर्च, ग्वालटोली चर्च, कैण्ट चर्च को सजाये जाने हेतु सहमति प्रदान की गयी है।

ये भी पढ़े: रामलला के लिए पीले अक्षत बांट कर दिया आमंत्रण, 22 जनवरी को होगी स्थापना

Also Read